बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर वर्तमान में एक साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

बॉलीवुड कपल बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर आजकल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हाल ही में बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस संग साझा की है। इसी बीच एक्ट्रेस ने लेटेस्ट फोटोशूट शेयर करते हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है।
बिपाशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में बिपाशा बासु ने अपनी पिक्चर शेयर की है। एक्ट्रेस ब्लैक मोनोकनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी में भी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘Just the 3 of us’। एक्ट्रेस का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
बिपाशा बासु के पति करण सिंह ग्रोवर प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस का खास ख्याल रख रहे हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में करण भी बिपाशा के साथ नजर आ रहे हैं। हाल ही में करण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो बेहद खुश हैं और यह खूबसूरत फेज उनके और बिपाशा के लिए बेहद खास है। आपको बता दें कि कपल ने सोशल मीडिया के जरिए ही प्रेग्नेंसी की खबर फैंस संग साझा की थी।
आपको बता दें कि बिपाशा और करण की पहली मुलाकात 2015 में फिल्म के सेट पर हुई थी। फिल्म के सेट से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद करण और बिपाशा ने अप्रैल 2016 में अपने इस रिश्ते को शादी के बंधन में बदल दिया। अब शादी के करीब 6 साल बाद यह कपल माता-पिता बनने वाले हैं।