इन एक्सरसाइज और टिप्स से कमर का फैट कम करने में मिलेगी मदद. हर कपड़े के टाइट होने की झंझट से भी मिलेगा छुटकारा.

शरीर में ज्यादातर पेट और कमर के पास फैट जमा होता है जिससे व्यक्ति मोटा नजर आने लगता है. इस फैट के कारण कई बार कुछ महीनों पुराने कपड़े भी टाइट हो जाता हैं और सबसे ज्यादा हताशा तो तब महसूस होती है जब जींस कमर पर चढ़ने का ही नाम नहीं लेती. ऐसे में कुछ फैट बर्निंग टिप्स और एक्सरसाइज हैं जो आपके बेहद काम आएंगे और आपकी मोटापे की दिक्कत को भी दूर कर देंगे. चलिए बिना देरी किए जान लेते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में.
कोर एक्सरसाइज
कमर, जांघों और पैरों को टोन करने के लिए स्कवैट्स करें. यह लोअर बॉडी की एक असरदार एक्सरसाइज है जिसे करना भी आसान है. कम से कम इसके 10 रेप्स और 5 सेट रोजाना करें.
बैलेंसे एक्सरसाइज
हिप्स की चर्बी कम करने में बैलेंस एक्सरसाइज भी अच्छी साबित होती है. इसके लिए सीधे खड़े होकर हाथों को ऊपर की तरफ उठाएं और एक पैर को दूसरे पैरों की जांघ के पास रखकर खड़े रहने की कोशिश करें. जितनी देर बैलेंस बना सकते हैं बनाए रखें.
प्रोटीन का सेवन
एक्सरसाइज के साथ-साथ अपनी डाइट पर भी ध्यान दें. प्रोटीन से भरपूर फूड फैट कम करने में कारगर होते हैं क्योंकि इससे ज्यादा देर तक पेट भरा रहता है और आपके बार-बार भूख नहीं लगती जिससे फूड इंटेक कम होने में मदद मिलती है. अंडे, मेवे, चिकन और दालें प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत हैं.
मील के बीच में स्नैक्स
कई बार हमें लगता है कि मील स्किप कर देने से वजन घटेगा जबकि ऐसा नहीं होता. अपने हर मील को सही समय पर खाएं और मील्स के बीच में स्नैक्स भी लें. खाने की मात्रा कम रखें लेकिन खाना स्किप ना करें.