फोगट ने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ भाजपा के टिकट पर आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था।

सोशल मीडिया स्टार सोनाली सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने गोवा में अंतिम सांस ली।मीडिया खबरों की माने तो सोनाली अपने स्टाफ के साथ गोवा गई थीं। वहां उनका हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। स्थानीय प्रशासन जांच में जुट गया है। सोनाली के भाई वतन ढाका ने मौत की खबर की पुष्टि की है।
आपको बता दें कि सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में की थी। उन्होंने करियर के शरुआती दौर में एंकरिंग से इंडस्ट्री में कदम रखा था। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। सोनाली ने इसके बाद छोटे पर्दे का रुख किया। वो कई हरियाणवी और पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी थीं।उनको हरियाणवी सुपरस्टार के तौर पर जाना जाता था।
सोनाली फोगाट ने साल 2008 में राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा था। उन्होंने पॉलिटिकल पार्टी बीजेपी जॉइन की थी। इसके बाद एक्ट्रेस पॉलिटिक्स में काफी एक्टिव रहने लगी थीं। हालांकि इस दौरान सोनाली फिल्मों में काम करती रहीं। इसके बाद सोनाली ‘टिक टॉक’ पर काफी सक्रीय थीं। यहां तक कि सोनाली का नाम ही टिक टॉक स्टार रख दिया गया था।
छोटे पर्दे का शो बिग बॉस में भी सोनाली फोगाट नजर आई थीं। इस शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ पर कई बड़े खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि, उनके पति के निधन के बाद उनको खूब सुनाया जाता था। यहां तक कि सोनाली को मेंटली टार्चर भी किया गया था। इस शो में सोनाली को फैंस ने खूब पसंद किया था।