अगर आपका प्लान एक नई स्मार्टवॉच लेने का है तो कंपनी ने अपनी पहली वनप्लस वॉच की कीमत में कटौती कर दी है. प्रीमियम फीचर्स से पैक्ड इस वॉच को अब आप सस्ते में खरीद सकेंगे. देखिए नई कीमत.

हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस पिछले साल जुलाई में अपनी पहली स्मार्टवॉच लेकर आई थी और अब कंपनी ने अपनी पहली वनप्लस वॉच की कीमत में कटौती कर दी है. अगर आप एक नई प्रीमियम फीचर्स वाली वॉच को खरीदना चाहते हैं तो अब इस स्मार्टवॉच को आप कितने रुपये में घर ले जा सकते हैं, आइए आपको इस बात की विस्तार से जानकारी देते हैं.
वनप्लस वॉच के फीचर्स
इस वनप्लस स्मार्टवॉच में 1.39 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 454×454 पिक्सल रिजॉल्यूशन ऑफर करती है. स्क्रैच रेसिस्टेंट के लिए स्क्रीन पर सेफायर ग्लास की कोटिंग दी गई है. इस वॉच के साथ आप लोगों को 110 वर्कआउट मोड्स के साथ इन-बिल्ट जीपीएस सपोर्ट भी मिलेगा. ये वॉच कई हेल्थ फीचर्स भी ग्राहकों को ऑफर करती है जैसे कि आपको इस वॉच में ब्लड ऑक्सीजन लेवल, मॉनिटर स्लीप, हार्ट रेट और स्ट्रैस मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलेंगे.
इस वॉच को वनप्लस टीवी के साथ भी कनेक्ट किया जा सकता है और फिर आप इस स्मार्टवॉच को रिमोट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, ये वॉच आपके टीवी को खुद-ब-खुद बंद भी कर देगी, अगर इस स्मार्टवॉच ने डिटेक्ट किया कि आप सो चुके हैं. वॉटर रेस्टिटेंट के लिए इस वॉच को IP68 रेटिंग मिली हुई है.
वनप्लस वॉच की कीमत इन इंडिया
इस वॉच के दो कलर वेरिएंट्स हैं, मिडनाइट ब्लैक और मूनलाइट सिल्वर, पिछले साल इस वॉच को कंपनी ने 14,999 रुपये की कीमत के साथ उतारा था और अब कीमत में 1000 रुपये की कटौती के बाद इस वनप्लस स्मार्टवॉच को आप 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं.