शुबमन गिल का नाम हालांकि एशिया कप के लिए भारतीय टीम में नहीं है लेकिन कहा जाता है कि शुबमन जैसे खिलाड़ियों के कंधों पर ही भारतीय क्रिकेट की अब इमारत टिकी हुई है. शुबमन गिल के नाम अब 9 वनडे मैचों में 1 शतक और 3 अर्धशतक हैं.

भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में शुबमन गिल ने इस पारी को अपने जीवन की सबसे यादगार पारी बना दिया. शुबमन गिल का यह शतक उनके करियर का पहला शतक है. सीरीज में भारत ने अभी तक पहले दोनों मुकाबले जीते हैं.
आपको बता दें कि शुबमन गिल भी अब जिम्मबाब्वे क्लब में शामिल हो गए हैं. 2010 में रोहित शर्मा, 2016 में केएल राहुल, 2022 में शुभमन गिल – सभी ने जिम्बाब्वे में अपना पहला एकदिवसीय शतक बनाया. शुबमन गिल अपने करियर की बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. हालांकि हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वे अपने पहले शतक के बिल्कुल नजदीक थे और बारिश के चलते रुके उस मैच में वे 98 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन वो कहते हैं कि टेलेंट को आखिर कोई कितने दिनों तक रोक सकता है.
शुबमन गिल का नाम हालांकि एशिया कप के लिए भारतीय टीम में नहीं है लेकिन कहा जाता है कि शुबमन जैसे खिलाड़ियों के कंधों पर ही भारतीय क्रिकेट की ईमारत टिकी हुई है. शुबमन गिल के नाम अब 9 वनडे मैचों में 1 शतक और 3 अर्धशतक हैं. टेस्ट मैचों में भी वे अभी तक कई बड़ी पारियां खेलने के बावजूद शतक नहीं बना पाए हैं. टेस्ट में उनका उच्चतम स्कोर 91 रन है.