आज की ताजा खबर दुनिया पाकिस्तान

इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर पाकिस्तान में सियासी हंगामा,PTI की अपील के बाद सड़कों पर उतरे लोग,पूर्व PM के घर जाने वाले रास्ते भी हुए बंद

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर पड़ोसी देश का राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है, तमाम तरह की आशंकाओं को देखते हुए इमरान खान की पार्टी ने लोगों से सड़कों पर उतरने के लिए कहा है.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. वो कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं. इस्लामाबाद प्रशासन ने उनके खिलाफ ये वारंट जारी किया है. उनके खिलाफ एडिशनल सेशन जज और पुलिस अधिकारी को धमकी देने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है. कल इस्लामाबाद में रैली के दौरान उन्होंने धमकी दी थी. इमरान खान के खिलाफ इस्लामाबाद के मरगल्ला थाने में एंटी टेररिज्म एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है. मजिस्ट्रेट अली जावेद की शिकायत पर FIR दर्ज की गई थी.

इमरान खान ने शहबाज गिल की गिरफ्तारी को लेकर कल रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों, सेशन जज जेबा चौधरी, पाकिस्तान चुनाव आयोग के खिलाफ केस दर्ज करने की धमकी दी थी. पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्ला ने भी संवैधानिक संस्थाओं को धमकी देने के मामले में इमरान खान के खिलाफ केस दर्ज करने का ऐलान किया था. राणा सनाउल्लाह ने कहा कि इमरान खान अपने भाषण में लगातार आर्मी और संवैधानिक संस्थाओं को टारगेट कर रहे हैं जो पाकिस्तान के लिए सही नहीं है.

इमरान खान ने PAK सेना को भी निशाने पर लिया

सेशन जज और पुलिस अफसरों को धमकी के बाद पाकिस्तान सरकार ने न्यूज चैनलों पर इमरान खान के भाषण के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी थी. इमरान खान के संबोधन का लाइव प्रसारण रोकने पर पाकिस्तान इलेक्ट्रानिक मीडिया रेगुलेटरी ने कहा कि इमरान खान की केवल रिकॉर्डेड भाषण को ही न्यूज चैनल प्रसारित कर सकेंगे. इमरान खान ने नए आर्मी चीफ नियुक्ति को लेकर शहबाज सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि पाकिस्तान में आर्मी चीफ की नियुक्ति पर जो नाटक होता है वो दुनिया में और कहीं नहीं होता. मेरिट के आधार पर आर्मी चीफ की नियुक्ति होनी चाहिए. उन्होंने सेना पर भी सवाल उठाए और कहा कि सेना अकेले पाकिस्तान को एकजुट नहीं रख सकती, अगर सेना एकजुट कर सकती तो 1971 में देश का बंटवारा नहीं होता.

अपने नेता के समर्थन में आए पार्टी कार्यकर्ता

इस बीच इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने चेतावनी दी है कि उनका नेता एक ‘रेड लाइन’ है. ट्विटर पर भी ये ट्रेंड करने लगा कि इमरान खान हमारी रेड लाइन. पीटीआई के सैकड़ों कार्यकर्ता रविवार को इमरान खान के इस्लामाबाद आवास के बाहर एकत्र हो गए और उनके खिलाफ जारी वारंट का विरोध करने लगे. इमरान के भाषण के लाइव प्रसारण पर लगी रोक के खिलाफ पीटीआई कोर्ट जाएगी. इमरान खान की कानूनी टीम ने आतंकवाद के मामले और उनकी संभावित गिरफ्तारी पर विचार-विमर्श किया है. इस्लामाबाद हाई कोर्ट में एक आवेदन दायर करने का निर्णय लिया गया है. पुलिस ने इमरान खान के घर जाने वाले रास्ते बंद कर दिए हैं. अनधिकृत व्यक्तियों के इमरान खान के आवास की ओर जाने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. पुलिस ने मार्गों को सील करने के लिए कांटेदार तार लगाए हैं, जबकि फ्रंटियर कॉर्प्स की भारी टुकड़ियों को तैनात किया गया है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.