जान्हवी कपूर, जो आमतौर पर अपनी संक्रामक मुस्कान के साथ पपराज़ी का स्वागत करती हैं, रविवार की रात को क्लिक किए जाने पर वह उदास दिखीं।

बॉलीवुड की यंग और टैलेंटेड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में जाह्नवी एक रेस्त्रां से बाहर निकलते समय परेशान दिखाई दीं. उनके साथ एक्ट्रेस के कथित ब्वॉयफ्रेंड ओरहान अवात्रामणि थो, दोनों एक साथ पार्टी कर रहे थे. जाह्नवी कपूर आम तौर पर मुस्कुराते हुए पैपराजी से मिलती हैं और फोटो क्लिक कराती हैं, लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्त्रां से निलते हुए जाह्नवी का मूड ठीक नहीं लग रहा और वो सीधे कार में बैठकर चली जाती हैं. रविवार रात उन्हें मुंबई के एक रेस्त्रां में स्पॉट किया गया.
इंस्टाग्राम पर जाह्नवी का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं. वहीं, जाह्नवी के जाने के बाद ओरहान ने कैमरा पर्सन से कहा, ‘जाह्नवी निकल गई.’ उन्होंने रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए भी कहा. एक फैन ने वीडियो में कमेंट करते हुए कहा, ‘इन दिनों जाह्नवी इतने खराब मूड में क्यों हैं?’ इस साल की शुरुआत में, जाह्नवी ने ऊटी में ओरहान अवतरमणि के साथ रोमांटिक वेकेशन एन्जॉय किया. उस छुट्टी के बाद, जाह्नवी कपूर एक बार फिर मई में एक पार्टी के लिए अपने दोस्त के साथ फिर से मिलीं.
अभिनेत्री के साथ उनकी चचेरी बहन शनाया कपूर और उनके कॉमन फ्रेंड भी शामिल हुए. जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी की कई तस्वीरों का कोलाज भी शेयर किया था. जाह्नवी कपूर को भी उनके 25वें जन्मदिन पर ओरहान ने स्पेशल मैसेज भेजा था. ओरहान और जाह्नवी कपूर की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. हालांकि जाह्नवी ने कभी ओरहान के साथ अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक बयान नहीं, दोनों वो दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं.