टीवी बॉलीवुड मनोरंजन

सालों से इस हैंडसम मुंडे को डेट कर रही हैं निक्की तम्बोली, इन सितारों के साथ भी जुड़ा नाम

बिग बॉस 14 स्टार निक्की तम्बोली आज अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको निक्की तम्बोली की लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। बीते कुछ सालों में निक्की तम्बोली का नाम कई सितारों के साथ जोड़ा जा चुका है।

बिग बॉस 14 के घर पर राज कर चुकी निक्की तम्बोली के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज निक्की तम्बोली अपना 26वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। इतनी कम उम्र में निक्की तम्बोली कई लोगों को डेट कर चुकी हैं। हालांकि निक्की तम्बोली अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पंसद नहीं करतीं लेकिन वो गलती से नेशनल टीवी पर अपने एक्स का जिक्र कर बैठी थीं। बिग बॉस खत्म होने के बाद भी निक्की तम्बोली का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि निक्की तम्बोली को अपना दिल दे चुके हैं।

मनन शाह

हाल ही में मनन शाह को बर्थडे विश करते हुए निक्की तंबोली ने उनको लवर कहकर बुलाया था। मनन शाह एक इंटरप्रेन्योर हैं जो कि एवलांस ग्लोबल सॉल्यूशंस और CyBIRB के संस्थापक हैं। निक्की तंबोली की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया था। बाद में लोगों को समझ आया कि निक्की तंबोली और मनन शाह केवल बेस्टफ्रेंड हैं।

प्रतीक सेहजपाल

बिग बॉस के घर में प्रतीक सेहजपाल और निक्की तम्बोली की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों की राहें खतरा खतरा खतरा के सेट पर टकरा गईं। निक्की तम्बोली और प्रतीक सेहजपाल को साथ देखकर लोगों को लगने लगा था कि दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है।

शहनवाज आलम

बिग बॉस के घर में निक्की तम्बोली अपने एक्स के बॉक्सर पहनकर घूमती दिखीं थीं। निक्की तम्बोली का ये एक्स कोई और नहीं बल्कि शहनवाज आलम हैं। निक्की तम्बोली शहनवाज आलम को डेट कर चुकी हैं। हालांकि कुछ समय में ही शहनवाज आलम और निक्की का ब्रेकअप हो गया।

जान कुमार सानू

बिग बॉस के घर में जान कुमार सानू, निक्की तम्बोली को अपना दिल दे बैठे थे। प्यार की वजह से जान कुमार सानू, निक्की की कठपुतली बन गए। निक्की जो भी कहती थीं जान कुमार सानू उसे हमेशा पूरे करते थे।

डीजे रोहित गिड़ा को लेकर निक्की तम्बोली ने आजतक नहीं दिया कोई बयान

आजतक भी निक्की तम्बोली ने अपने और रोहित गिड़ा के रिश्ते पर हामी नहीं भरी है। वहीं रोहित गिड़ा भी निक्की तंबोली को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं। बिग बॉस 14 के दौरान रोहित गिड़ा, निक्की तम्बोली को खुलकर सपोर्ट करते नजर आए थे। 

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.