हाल ही में विग्नेश शिवन ने अपनी पत्नी नयनतारा के साथ हनीमून वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थी.एक बार फिर उन्होंने रोमांटिक तस्वीर शेयर कर इंटरनेट पर आग लगा दी है.

नयनतारा और विग्नेश शिवन की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों एक साथ स्पॉट होते हैं जिन्हें देखकर फैंस के चेहरे खिल उठते हैं। इन दिनों विदेश में खूब एन्जॉय कर रहे हैं। जहां से वो अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वहीं अब दोनों की कुछ रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों को नयनतारा ने शेयर किया है जिसपर से नजरें हटाना मुश्किल है। फोटोज में आप देख सकते हैं कि, नयनतारा व्हाइट लुक में दिख रही हैं और उन्होंने ब्लू डैनिम जैकेट डाली हैं। इसी के साथ विग्नेश का कूल लुक नजर आ रहा है जिसमें दोनों रोमांटिक होते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले विग्नेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो नयनतार पर प्यार लुटाते दिखे थे। वो इसमें उनका माथा चूमते नजर आए।
दोनों की जोड़ी पर फैंस प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। कमेंट सेक्शन की बात करें तो एक यूजर ने कमेंट करते हुए सो स्वीट लिखा। वहीं एक यूजर ने ब्यूटीफुल बताया। साथ ही कई यूजर्स ने दिल और फायर वाली इमोजी बनाई। आपको बता दें, नयनतारा और विग्नेश ने लगभग एक दूसरे को 6 साल डेट किया जिसके बाद दोनों ने शादी रचाई जिसमें शाहरुख खान ने भी शिरकत की।
वहीं नयनतारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो काफी सारे प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं जिसमे वो नजर आएंगी। नयनतारा जल्द ही शाहरुख खान संग फिल्म ‘जवान’ में दिखाई देंगी। इसी के साथ वो अपनी नयनतारा 75वीं फिल्म में आएंगी जो कि उनके करियर की 7वीं मूवी हैं।