पिछले कुछ दिनों से मीडिया में पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल को लेकर दावा किया जा रहा है कि वे डांसर राघव जुयाल को डेट कर रही हैं। राघव पहले ही इन खबरों का खंडन कर चुके हैं और अब शहनाज ने भी प्रतिक्रिया दी है।

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल आज कि किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और वो लगातार अपने काम की वजह से चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस दौरान वो अपने लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. शहनाज गिल को लेकर सबसे लेटेस्ट चर्चा ये है कि वो टीवी होस्ट और डांसर राघव जुयाल को डेट कर रही हैं. राघव ने इन खबरों को इग्नोर करने की बात कही थी. अब शहनाज गिल का भी रिएक्शन आ गया है. बता दें कि शहनाज गिल इसके पहले दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के बेहद करीब रही थीं, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी खुलकर नहीं बोला. ऐसे में उनका नाम टीवी के मशहूर होस्ट और राघव जुयाल के साथ जोड़ा जा रहा था जिसपर अब उन्होंने खुद सामनेआकर इसपर अपनी राय रखी है.
दरअसल, शहनाज बुधवार को अपने भाई शाहबाज़ के नए म्यूजिक वीडियो को लॉन्च करने के लिए मुंबई में थीं. इस दौरान शहनाज ने अचानक से यह बोलना शरू कर दिया, “मीडिया झूठ बोलती है.मीडिया हर बार झूठ बोलती है और कुछ भी बोलती है.” यह सुनने के बाद जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि कहीं वे उनके लिंकअप की ख़बरों के कारण तो मीडिया तो झूठा नहीं बता रही हैं? तो शहनाज बोलीं, “हां तो बोलती हैं ना मीडिया झूठ. इस दौरान एक्ट्रेस से उनकी लिंकअप की खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘अगर हम किसी के साथ खड़े हो जाएं या किसी के साथ घूम लें तो रिलेशन में हैं? नहीं ना तो बस, ये गलत जानकारी सामने आती है.
मालूम हो कि शहनाज ने हाल ही में अपने को- एक्टर्स सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल के साथ वीडियो शेयर की थी, जब वो काम के लिए साथ ट्रैवल कर रहे थे.मालूम हो कि शहनाज और राघव फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में नजर आएंगे. बताते चलें कि सोशल मीडिया पर दोनों ने एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट किए और इसके बाद वो साथ में ऋषिकेश घूमने भी गए थे.