बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी सास-ससुर की 40वीं शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी मीरा कपूर के साथ डांस करते दिखे। आइए आपको इसका वीडियो दिखाते हैं।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं और काफी अच्छा बॉन्ड भी शेयर करते हैं। वहीं अब शाहिद-मीरा का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक साथ जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो पति शाहिद के साथ जमकर ठुमके लगा रही हैं। वहीं वीडियो में उनका परिवार भी नजर आ रहा है और सभी जमकर मस्ती कर रहे है। वीडियो को शेयर करते हुए मीरा ने एक कैप्शन भी लिखा है। मीरा लिखती हैं, ‘मुझे लगता है कि मैं तुमसे शादी करना चाहती हूं! इसी के साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया।’

दरअसल, मीरा के माता-पिता की 40वीं सालगिरह को धूम-धाम से सेलिब्रेट किया जिसमें शाहिद-मीरा ने चार-चांद लगा दिए। वहीं दोनों के लुक की बात करें तो एक तरफ जहां शाहिद व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में सिंपल अंदाज में दिखें तो दूसरी तरफ मीरा ने येलो ड्रेस में कयामत ढा दी। वहीं एक वीडियो शाहिद ने भी शेयर किया है जिसमें ईशान खट्टर के साथ ‘रूप तेरा मस्ताना’ गाने पर देसी तड़का लगा रहे हैं।
वीडियो को देखकर फैंस कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। महज कुछ ही घंटों में वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनो को साथ देखकर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए ‘लव’ लिखा है तो दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए क्यूट लिखा।’