एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म की थी अब उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए रील बनाया है। उनका ये फनी वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं और हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रेग्नेंसी की पुष्टि करते हुए तस्वीरें शेयर की थीं। बिपाशा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति करण सिंह ग्रोवर के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं। अब प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के अगले ही दिन इंस्टाग्राम पर रील शेयर की है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
पति ने किया ये कमेंट
बिपाशा ने जो वीडियो शेयर की उसमें वो ब्लैक कलर के आउटफिट पहने दिख रही हैं और बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसमें उन्होंने ‘बेबी इन माइ बेली’ पर रील बनाई है। इस वीडियो में बिपाशा का लुक और प्रेग्नेंसी ग्लो देख फैंस हैरान हैं। बिपाशा की इस वीडियो पर उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने रिएक्ट किया और लिखा, ‘हां देखो! मेरा बच्चा तुम्हारी बेली में।
खुद कंफर्म की थी प्रेग्नेंसी
बिपाशा ने हाल ही में तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म की थी। उन्होंने जो फोटोज शेयर की थीं उनमें वो व्हाइट शर्ट पहने हुए हैं। उन्होंने शर्ट का सिर्फ एक बटन बंद किया है और वो बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। पहली फोटो में वो पत्नी बिपाशा को प्यार से देख रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में बिपाशा की बेली पर किस करते नजर आ रहे हैं।