भारती सिंह अपने बच्चे लक्ष्य के साथ अपने पति के रूप में नाइट आउट पर गईं, हर्ष लिंबाचिया ने उनके लिए रात का खाना तैयार किया।

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह हमेशा ही लोगों को हंसाती रहती हैं। उन्हें देखकर फैंस के चेहरे भी खिल उठते हैं। वहीं इन दिनों वो अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। वहीं अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने बेटे लक्ष्य के साथ नजर आ रही हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है जिसे फैंस बार-बार देख रहे हैं।
वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि, पहले वो कार में नजर आ रही हैं और फिर उन्होंने अपने बेटे के साथ पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से छा रहा है जिसे अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके। इतना ही नहीं इस दौरान वो बेहद ही सिंपल अंदाज में नजर आई और उनके बेटे ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली।
आपको बता दें कि, बेटे के जन्म के महज 12 दिन बाद ही भारती सिंह काम पर लौट आई थी और ये कदम उठाने के लिए फैंस ने उनकी खूब सहराना भी की थी। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एक रियलिटी शो को होस्ट कर रही हैं।