पुलिस ने आज बुधवार को बताया कि एक परिवार के छह सदस्य अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं. इनमें दो लोगों के शव एक घर में मिले जबकि चार लोगों के शव परिवार के दूसरे मकान मिले हैं.

जम्मू-कश्मीर के सिदरा में एक ही परिवार के छह सदस्यों के शव मिलने से सनसनी मच गई है. पुलिस ने आज बुधवार को बताया कि एक परिवार के छह सदस्य अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं. इनमें दो लोगों के शव एक घर में मिले जबकि चार लोगों के शव परिवार के दूसरे मकान मिले हैं.
मृतकों की पहचान हुई
मृतकों की पहचान सकीना बेगम, उनकी दो बेटियां नसीमा अख्तर और रुबीना बानो, बेटा जफर सलीम और दो रिश्तेदार नूर उल हबीब और सजाद अहमद के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि सभी मृतकों का शव जम्मू स्थित सिदरा में उनके पारिवारिक घर में मिला है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल में भेजा गया है.
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में जांच शुरू कर दी है. मृतकों के पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है.