Vivo 17 अगस्त को कलर बदलने वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. इस मोबाइल का नाम वीवो वी25 प्रो होगा. इसकी कलर चेजिंग तकनीक कैसे काम करती है, उसे कंपनी ने वीडियो में दिखाया है.

विवो ने भारतीय मोबाइल बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की पूरी तैयार कर ली है. चीनी कंपनी 17 अगस्त को वीवो वी25 प्रो को लॉन्च करने जा रही है. इस फोन में कई अच्छे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन देखने को मिलेंगे. वीवो के इस फोन में एक फीचर्स तो ऐसा है, जिसे देखने के बाद भी बोलेंगे कि ये मोबाइल है गिरगिट. दरअसल, इस स्मार्टफोन का एक टीजर वीजियो सामने आया है, जिसमें कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग डेट का ऐलान किया है. साथ ही वीडियो में एक कलर बदलने वाला स्मार्टफोन शोकेश किया जा चुका है.
कलर बदलने वाला बैक पैनल तैयार करने के लिए कंपनी ने Fluorite AG Glass का ग्लास का इस्तेमाल किया है, जो धूप के संपर्क में आते ही अपना कलर बदल लेता है. इसका उदाहरण वीडियो में भी दिखाया गया है. इससे पहले यह फीचर्स वीवो वी23 में देखा जा चुका है. आइए इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं.
वीवो वी25 प्रो के संभावित स्पेसिफिकेशन
वीवो वी25 प्रो के स्पेसिफिकेशन को लेकर अब तक कई बार जानकारी सामने आ चुकी है. हाल ही में प्राइसबाबा ने अपनी रिपोर्ट्स में बताया था कि वीवो के इस अपकमिंग फोन को सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया था, जिससे कुछ स्पेसिफिकेशन का अनुमान लगाया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1300 चिपसेट के साथ आ सकता है, जिसके साथ माली जी 77 एमसी 9 जीपीयू का इस्तेमाल किया जाएगा.
वीवो ने ट्वीट किया टीजर
वीवो वी25 प्रो की संभावित खूबियां
वीवो वी25 प्रो में फनटच ओएस 12 बेस्ड एंड्रॉयड 12 पर काम करेगा. इसमें 12 जीबी तक रैम का विकल्प देखने को मिल सकता है. इस स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा. हालांकि अभी डिस्प्ले को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
जानें क्या होगी वीवो वी25 प्रो की कीमत:
जैसा कि वीवो वी25 प्रो की कीमत 38,990 है, यह उम्मीद की जा रही है कि वीवो वी25 प्रो के बेस मॉडल की कीमत लगभग 40,000 हो सकती है.