बिग बॉस 13 में अपने अभिनय से प्रसिद्धि पाने के बाद, वह वजन घटाने के लिए चली गई और वह निश्चित रूप से एक दिवा की तरह दिखती है।

पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से फेमस शहनाज गिल ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। बिग बॉस के बाद लाइमलाइट में आईं शहनाज गिल आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
इंडियन ऑउटफिट हो या फिर वेस्टर्न ड्रेस, हर ड्रेस में शहनाज गिल कहर ढाती हैं। लेटेस्ट फोटोशूट में शहनाज गिल रेड कलर के ऑउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह सिजलिंग लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्ट्रेस की लुक की बात करें तो उन्होंने बैकलेस ड्रेस कैरी किया है। इस ऑउटफिट के साथ उन्होंने लाइट मेकअप रखा है। स्ट्रेट हेयर के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरा किया है।
इस ऑउटफिट में शहनाज गिल ने जमकर पोज दिए। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स एक्ट्रेस की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
बहुत जल्द शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।