आज की ताजा खबर केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी ने CM अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की दी बधाई,और कहा-उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना कामना करता हूं!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की।

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की।मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

हरियाणा के भिवानी में 16 अगस्त 1968 को जन्मे केजरीवाज दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री हैं। वह दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं।

साल 1992 में किया था सिविल सर्विसेज क्वालिफाई

केजरीवाल ने साल 1992 में सिविल सर्विसेज क्वालिफाई किया और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में आ गए यहां उन्हें दिल्ली में इनकम आयुक्त कार्यालय में नियुक्त किया गया. आयकर आयुक्त के दौरान उन्होंने कुछ विदेशी कंपनियों के काले कारनामे पकड़े कि किस तरह वे भारतीय आयकर कानून को तोड़ती हैं. हालांकि वहां उन्हें धमकियां मिलीं और फिर तबादला भी हो गया.

2006 में केजरीवाल ने नौकरी छोड़ दी

जल्द ही उन्होंने महसूस किया कि सरकार में बहुप्रचलित भ्रष्टाचार का कारण प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है. इसलिए बहुत सोचने के बाद साल 2006 में केजरीवाल ने नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह से बदलाव से जुड़ गए. साल 2006 में ही अन्ना हजारे के साथ उनका नाम अन्ना के मुख्य सलाहकार के तौर पर जुड़ा है. 6 फरवरी, 2007 को, अरविंद को वर्ष 2006 के लिए लोक सेवा में सीएनएन आईबीएन ‘इन्डियन ऑफ़ द ईयर’ के लिए नामित किया गया. 2006 में उन्हें उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए ‘रमन मैग्सेसे अवार्ड’ से सम्मानित किया गया.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.