ब्यूटी लाइफस्‍टाइल

हाथों पर आई डार्कनेस को करना है दूर,तो एलोवेरा से जुड़े ये नुस्खे करें ट्राई

एलोवेरा में कई प्रकार के विटामिन, प्रोटीन, और मिनरल्स पाए जाते हैं। वहीं हमारी स्किन को इन सभी चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ता है, एलोवेरा जेल हमारी स्किन की इन सभी चीजों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। तो चलिए विस्तार से जानते है इसके बारे में…

नेचुरल बेनिफिट्स वाले एलोवेरा जेल को ब्यूटी केयर में बेस्ट माना जाता है. हाथों पर आए कालेपन को दूर करना चाहते हैं तो इसमें आप एलोवेरा जेल की मदद ले सकते हैं. ट्राई करें एलोवेरा के इन घरेलू नुस्खों को.

एलोवेरा और दही: एलोवेरा की तरह दही भी डार्कनेस को दूर करने में कारगर माना जाता है. अगर हाथों पर डार्कनेस जमी हुई है और इससे पूरी लुक बर्बाद लगती है तो इसे दूर करने के लिए एलोवेरा जेल में दही मिलाएं और हाथों पर इसकी मालिश करें. कुछ दिनों में आप फर्क देख पाएंगे.

एलोवेरा और बेसन: एलोवेरा की तरह बेसन में भी स्किन व्हाइटनिंग के गुण मौजूद होते हैं. इसका पैक बनाने के लिए दो चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें एक चम्मच बेसन और गुलाब जल मिलाएं. इस पैक को हाथों पर लगाएं और मसाज करें.

एलोवेरा और हल्दी: पुराने समय से हल्दी को हेल्थ और स्किन केयर में बेस्ट माना गया है. एक कटोरी में तीन चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं. इस पेस्ट को हाथों पर लगाएं और ऐसे ही छोड़ दें. अब हाथों को गुनगुने पानी से धो लें.

एलोवेरा और नींबू: इन दोनों में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को गोरा बना सकते हैं. एक बर्तन में एलोवेरा जेल लें और इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं. इस पेस्ट को हाथों और कोहनियों पर लगाएं. थोड़ी देर ऐसे ही रहने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें. ऐसा हफ्ते में कम से कम 3 बार करें और फर्क देखें.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.