गर्मियों में फूड कस्टर्ड काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। दूध से बना फ्रूट कस्टर्ड तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन बिना दूध के कस्टर्ड शायद किसी ने खाया होगा।

गर्मियों में कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो शरीर को ठंडक प्रदान करें। ऐसे में फ्रूट कस्टर्ड सबसे बढ़िया ऑप्शन है। फ्रूट कस्टर्ड सिर्फ टेस्टी ही नहीं बल्कि स्वाद के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई सारे फ्रूट का मिश्रण होता है जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गर्मियों के सीजन में इसे कई सारे मौसमी फल डालकर बना सकता है। अभी तक आपने हमेशा दूध से बना फ्रूट कस्टर्ड खाया होगा, लेकिन इस बार हम आपको ऐसे फ्रूट कस्टर्ड की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसके लिए आपको दूध का इस्तेमाल नहीं करना होगा पड़ेगा। आइए जानते हैं इस आसान सी घर में बनने वाली रेसिपी के बारे में…
फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सामग्री
दूध – 1 लीटर
कस्टर्ड पाउडर – 2 टेबलस्पून
सेबफल– 1
अंगूर – 1/2 कप
अनार – 1
कीवी – 1
काजू – 10-12
चीनी – स्वादानुसार
फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि
किसी खास मौके को ध्यान में रखते हुए फ्रूट कस्टर्ड बना रहे हैं तो सबसे पहले कीवी, सेबफल और अंगूर को लेकर साफ पानी से धो लें. इसके बाद कीवी और सेबफल को पोछकर उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. इसके बाद अंगूर को भी दो-दो टुकड़ों में काट लें. इसके बाद अनार छील लें और उसके दाने एक कटोरी में निकालकर रख लें. इन फलों के अलावा आप अन्य मौसमी फल को भी फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए ले सकते हैं. इसके बाद एक लीटर दूध में से आधा कप ठंडा दूध निकाल लें और बाकी के दूध को बर्तन (पतीली) में डालकर गर्म करने के लिए रख दें. दूध को धीमी आंच पर गर्म करें और इसमें स्वादानुसार चीनी भी मिक्स कर दें.
जब तक दूध गर्म हो रहा है, उसी दौरान पहले से निकालकर रखे आधा कप ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालें और अच्छे से घोल लें. जब दूध में एक उबाल आ जाए तो कस्टर्ड मिला ठंडा दूध धार बनाते हुए दूध में डालें. कस्टर्ड मिला पूरा दूध डालने के बाद एक बड़ी चम्मच की मदद से गर्म दूध को अच्छे से चलाएं. हमें दूध को अच्छी तरह से गाढ़ा होने तक उबालना है. दूध को गाढ़ा होने में 5-6 मिनट का वक्त लग सकता है.
उबालने के दौरान जब दूध गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और दूध को एक बड़ी बाउल में डाल दें. इसके बाद बाउल को ठंडे पानी में रख दें और एक चम्मच की मदद से चलाते हुए दूध को ठंडा करें. ऐसा करने से दूध में मलाई नहीं जमेगी. दूध ठंडा होने के बाद इसमें पहले से काटकर रखे सारे फलों को डाल दें और कस्टर्ड को फ्रिज में ठंडा होने के लिए लगभग 1 घंटे तक रख दें. इतने वक्त में कस्टर्ड अच्छी तरह से ठंडा हो जाएगा. फ्रूट कस्टर्ड पूरी तरह से तैयार हो चुका है. इसे सर्व करने से पहले अनार दानों से गार्निश करें.