अर्जुन कानूनगो अपनी लेडी लव कार्ला डेनिस संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीती शाम कपल की रिसेप्शन पार्टी में सितारों ने पहुंच चार चांद लगाए।

सिंगर अर्जुन कानूनगो कार्ला डेनिस के साथ 10 अगस्त को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने कल शाम को कपल ने रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें तमाम हस्तियों ने शिरकत की। वहीं अब उनके वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
इन वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आप देख सकते है कि, वेडिंग रिसेप्शन में सुजैन खान बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ पहुंची हैं। सुजैन एक तरफ जहां बेहद प्यारी लग रही हैं तो वहीं अर्सलान ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनो का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा हैं।
वहीं बॉबी देओल भी अपनी पत्नी तान्या देओल के साथ पार्टी में पहुंचे। दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही जिसपर से नजरें हटाना बेहद ही मुश्किल हैं। बॉबी हमेशा की तरह कुर्ते-पजामे में स्टाइलिश लग तो उनकी पत्नी ने पिंक साड़ी में कयामत ढा दी। दोनों एक साथ बहुत ही खूबसूरत और प्यारे लग रहे।
सिंगर अर्जुन कानूनगो कार्ला डेनिस संग रिसेप्शन पार्टी में खूब जचे। दोनों के आते ही हूटिंग शुरु हो गई और सभी ने उनको आशीर्वाद दिया। अर्जुन ने ब्लैक सूट में दिखे तो कार्ला इंडियन लुक में अप्सरा लगी। दोनों के वीडियोज को देखकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
अर्जुन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, ‘कार्ला डेनिस पहले शादी में विश्वास नहीं करते थे लेकिन कार्ला ने उनकी जिंदगी बदल दी।’ आगे कहा कि, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी शादी करूंगा। कार्ला ने मेरी जिंदगी बदल दी। बता दें, अर्जुन और कार्ला ने लगभग 7 साल एक दूसरे को डेट किया और अब दोनों ने परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई