पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने आसनसोल के विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की हिरासत में भेज दिया है।

एक सामान्य से मछली विक्रेता कैसे बीरभूम के बेताज बादशाह बन गए अनुब्रत मंडल? बार-बार सीबीआई उनको समन भेजती रही, लेकिन वे कभी सीबीआई के सामने नहीं आए। बुधवार को भी सीबीआई ने उनको हाजिर होने के लिए कहा था, लेकिन बीमारी का बहाना बनाकर वे नहीं आए। आए तो उनके दो वकील और उन्होंने सीबीआई को बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वे हाजिर नहीं हो पाएंगे। वे तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष हैं। वे कोई विधायक नहीं है, कोई सांसद भी नहीं हैं, लेकिन सीबीआई सूत्रों की मानें तो वे अकूत संपत्ति के मालिक हैं। एक साधारण मछली बिक्रेता इनता प्रभावशाली कैसे बन गए। उनकी गिरफ्तारी पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि एक साधारण सा मछली बेचने वाला आज यहां तक पहुंच गया। इतनी अकूत संपत्ति कैसै बना ली? सीबीआई जांच करेगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
मछली बेचते थे,उधार लेकर चलता था परिवार
वे बीरभूम के हाटशेरांदि के रहने वाले हैं। जानकार बताते हैं कि उनका परिवार साधारण परिवार था। आर्थिक रूप से भी बहुत समृद्ध नहीं। बताया जाता है कि वे लोगों से उधार लेकर परिवार चलाते थे। मछली बिक्री करते थे। वह सब अब पुरानी बातें हो गई हैं। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, आज जो उनकी संपत्ति है, वह करोड़ों में है। यह सब कैसे हुआ, सीबीआई भी हैरान है। बताया जाता है कि वे आजकल बोलपुर के नीचु पट्टी में रहते हैं। पूजा के समय घर जाया करते हैं।
बीरभूम तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष हैं
अनुब्रत मंडल को जानने वाले बताते हैं कि उनका वाम दल के साथ छत्तीस का आंकडा था। वाम विरोधी होना ही उनको यहां तक ले आया। लोग बताते हैं कि सीपीएम के साथ उनका जमकर विरोधिता थी। बात बहुत आगे बढ़ी तो मंडल ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। बाद में वे तृणमूल कांग्रेस में आ गए। वे इस समय बीरभूम तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। बहुत कुछ हुआ, कितने ही आरोप लगे अनुब्रत मंडल पर, लेकिन उनका बाल भी बाका नहीं हो सका। तृणमूल में कई पदाधिकारी बदले गए, इधर से उधर किए गए, लेकिन अनुब्रत मंडल का इसका कोई असर नहीं पड़ा।
अनुब्रत अदालत में पेश, चोर-चोर के लगे नारे, जूते दिखाए
पशु तस्करी मामले गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने आसनसोल के विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया। जिस समय वे अनुब्रत मंडल को लेकर जा रहे थे, तब कोर्ट के बाहर चोर-चोर के नारे लगे। लोगों ने अनुब्रत मंडल को जूते दिखाए। कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की हिरासत में भेज दिया है।