रोहिणी अय्यर की बर्थडे पार्टी में मौनी रॉय पति के साथ नजर आईं।

मौनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमर से फैंस का दिल जीतने के लिए जानी जाती हैं। अपनी सुंदरता के साथ, वह जिस सभा में जाती हैं, उसमें आकर्षण जोड़ती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एक बर्थडे पार्टी में पति सूरज नांबियार के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान मौनी ब्लैक मिनी ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। तो आइए आपको दिखाते हैं मौनी रॉय की वो तस्वीरें जिनसे उन्होंने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शादी के बाद से वह अक्सर सोशल मीडिया पर पति सूरज के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

साल 2019 में मौनी पहली बार अपने पति सूरज नांबियार से मिली थीं। जिसके बाद दोनों ने साल 2021 में एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। जिसके बाद 27 जनवरी 2022 को उन्होंने शादी कर ली।
वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.