आज की ताजा खबर काम की बात बिजनेस

मंदी में गई चीन की अर्थव्यवस्था? इस बड़ी कंपनी ने 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से किया बर्खास्त

छंटनी इसलिए हुई क्योंकि अलीबाबा की कमाई में करीब 50 फीसदी की गिरावट आई है. जून तिमाही में अलीबाबा की कुल कमाई 22.74 अरब युआन दर्ज की गई है, जबकि 2021 में इसी तिमाही में शुद्ध आय 45.14 अरब युआन रही थी।

अभी तक मंदी की आहट की बात हो रही थी, लेकिन अब खुलेआम इसके असर की बात हो रही है. कोई और देश इसकी चपेट में आए या नहीं, लेकिन चीन में इसके संकेत साफ झलकने लगे हैं. चीन की बड़ी कंपनी अलीबाबा ने अपने 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इससे पता चलता है कि चीन की अर्थव्यवस्था कितने बड़े दबाव से जूझ रही है. हाल में ऐसी भी खबरें थीं कि चीन के सरकारी बैंक कर्ज से डूबे हैं और कई की हालत बेहद खराब होती जा रही है. अब अलीबाबा से छंटनी की बड़ी खबर आई है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कॉस्ट कटिंग के चक्कर में अलीबाबा ने अपने 10,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि चीन की अर्थव्यवस्था मंदी की ओर अग्रसर है.

रिपोर्ट कहती है कि चीन की बड़ी टेक कंपनी अलीबाबा ने जून तिमाही में ही 9,241 कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया है. यह रिपोर्ट ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ से निकल कर सामने आई है. रिपोर्ट यह भी कहती है कि हालिया कटौती के बाद अलीबाबा में कुल 245,700 लोगों की नौकरी गई है. छंटनी इसलिए हुई क्योंकि अलीबाबा की कमाई में लगभग 50 फीसद की गिरावट आई है. जून तिमाही में अलीबाबा की कुल कमाई 22.74 अरब युआन दर्ज की गई है जबकि इसी तिमाही में 2021 में नेट इनकम 45.14 अरब युआन थी.

क्या कहती है रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों की छंटनी या पेरोल में कमी से पता चलता है कि अलीबाबा अपने खर्च को करना चाहती है और अन्य साधनों से क्षमता बढ़ाना चाहती है. अलीबाबा पर रेगुलेटरी प्रेशर, डिमांड में भारी कमी और अर्थव्यवस्था में सुस्ती देखी जा रही है. इस तरह अलीबाबा ने जून तक छह महीने में 13,616 कर्मचारियों को कम किया है. अगर रिकॉर्ड देखें तो मार्च 2016 के बाद पेरोल के साइज में यह सबसे बड़ी कमी है.

क्या कहा अलीबाबा के चेयरमैन ने

दूसरी ओर, एक खबर ये आ रही है कि अलीबाबा के चेयरमैन और सीईओ डेनियल झांग योंग ने कहा है कि इस साल के अंत तक वे अपनी कंपनी में 6000 फ्रेश ग्रैजुएट को शामिल करेंगे. क्रंचबेस में छपी एक विस्तृत रिपोर्ट में कहा गया है कि कई अन्य तकनीकी कंपनियों, ज्यादातर सिलिकॉन वैली में, ने पिछले महीने 32000 कर्मचारियों को निकाल दिया. इनमें से कुछ कंपनियों में टि्वटर और टिकटॉक भी शामिल हैं. इसके अलावा Shopify, Netflix, और Coinbase जैसी कंपनियों ने भी बड़े पैमाने पर छंटनी की हैं.

ऐसे लगातार संकेत मिल रहे हैं कि कई एशियाई देश मंदी में जा सकते हैं. इसमें सबसे अधिक संभावना श्रीलंका की है जहां गृह युद्ध के हालात हैं और राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक को इस्तीफा देना पड़ा है. महंगाई चरम पर है और विदेशी मदद भी बंद है. चीन में भी 20 परसेंट तक मंदी की संभावना है और इसका असर साफ देखा जा सकता है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.