बॉलीवुड मनोरंजन

जल्द ही माँ बनने वाली सोनम कपूर का कहना है कि ‘गर्भावस्था कभी-कभी सुंदर नहीं होती’

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। जल्द ही एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। इंटरनेट पर आए दिन ऐसी कई फोटोज वायरल होती रहती हैं, जिनमें सोनम अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं।

अब सोनम ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें उनके सूजे हुए पैर दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है जिसमे कहा है कि- प्रेगनेंसी हमेशा खूबसूरत नहीं होती है। तस्वीर में दिख रहा है कि एक्ट्रेस के पैर सूज गए हैं और वह अपने पैर को बिस्तर पर एक तकिए पर टिकाकर रखी हुई हैं।

बीते दिनों खबर सामने आई थी कि सोनम कपूर के लिए ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया है लेकिन पार्टी के एक दिन पहले ही सभी तैयारियां कैंसिल करनी पड़ी। कहा गया था कि मुंबई में बढ़ते कोरोना वायरस के केस को देखते हुए कपूर परिवार ने इस पार्टी को कैंसिल किया था। खास बात यह थी कि यह सेरेमनी सोनम कपूर की मौसी कविता सिंह के घर पर होने वाली थी। जो बैंडस्टैंड में स्थित है।

बता दें सोनम 8 मई 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधीं। उन्होंने इस साल मार्च में इंस्टाग्राम पर एक मैटरनिटी फोटोशूट के साथ अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ‘चार हाथ। आपको सबसे अच्छे से उठाने के लिए हम इंतजार नहीं कर सकते हैं। दो दिल। वह हर कदम पर आपके साथ रहेंगे। एक परिवार। जो आपको प्यार और समर्थन करेगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।’

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.