स्कॉर्पियो 7-सीटर कार है और नई स्कॉर्पियो में तीसरी वाली लाइन में सीटों को आमने-सामने की जगह बीच वाली सीट की तरह ही आगे की तरफ दिया गया है. ऐसे में यात्रियों को लेग रूम से समझौता करना पड़ता है…

महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो-एन को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. जिस दिन कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू की उस दिन आधे घंटे के भीतर इसको 1 लाख बुकिंग मिल गई. यदि आप भी कोई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और कहीं आपका दिल भी इस नई स्कॉर्पियो पर ही आया हो तो इसकी कुछ कमियों को भी जान लीजिए. अगर ये कमियां आपके लिए कोई बड़ी दिक्कत वाली नही हैं तो आप नई स्कॉर्पियो बुक कर सकते हैं.
जानकार लोग कहते हैं कि कोई भी कार परफेक्ट नहीं होती है. किसी में कुछ अच्छा तो कोई कमी, दूसरी किसी कार में कोई कमी है तो कुछ अच्छा भी है. ऐसे में महिंद्रा की स्कॉर्पियो-एन की भी कुछ कमियों के बारे में जान लीजिए.
माइलेज
महिंद्रा की स्कॉर्पियो-एन र में 2.2-लीटर एमहॉक डीजल इंजन और 2.0-लीटर mStallion पेट्रोल इंजन है. दोनों इंजन मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़े हैं. ये दोनों इंजन दमदार पावर और टॉर्क देते हैं. ऐसे में आपको सड़कों पर या कहें प्रैक्टिकल यूज में बहुत बेहतर माइलेज नहीं मिलेगा. अगर आप ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले पेट्रोल इंजन वाले वैरिएंट को खरीदते हैं तो आप 11 से 12 kmpl के माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं. जबकि डीजल इंजन भी इससे थोड़ा ज्यादा माइलेज दे पाएगा.
डिलीवरी के लिए इंतजार
नई स्कॉर्पियो के कुछ मॉडल ऐसे हैं जिनकी डिलीवरी पाने के लिए आपको थोड़ा ज्यादा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. यही वजह है कि कंपनी अपने एक खास मॉडल की डिलीवरी पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दे रही है. कंपनी ने कहा कि शुरुआती 25,000 बुकिंग दिसंबर तक डिलीवर की जानी है. जबकि इसके बाद की गई बुकिंग को लेकर कोई दावा नहीं किया गया है.
लेग रूम
स्कॉर्पियो 7-सीटर कार है और नई स्कॉर्पियो में तीसरी वाली लाइन में सीटों को आमने-सामने की जगह बीच वाली सीट की तरह ही आगे की तरफ दिया गया है. ऐसे में यात्रियों को लेग रूम से समझौता करना पड़ता है. पिछली सीटें आमतौर पर बच्चों के लिए तो ठीक हैं लेकिन अगर बड़े लोग बैठें तो उनके पैर के लिए स्पेस कम महसूस होता है. ऐसे में वयस्कों का बैठकर लंबी दूरी तय करना आसान नहीं है.
बूट स्पेस
7-सीटर कारों में बूट स्पेस कम मिलता है. स्कॉर्पियो में भी आपको कम बूट स्पेस मिलेगा.