‘यारियां’ फेम एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया का पारा हाई करने का काम किया है. यकीन नहीं तो लाल ड्रेस वाली तस्वीरें देखें.

सिनेमा जगत में अपने लेटेस्ट गाने ‘माशूका’ से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह पिछले काफी समय से खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। 26 जुलाई को रिलीज हुए रकुलप्रीत के इस गाने को फैंस भी बेहद पसंद कर रहे हैं, इसलिए गाने पर अब तक 14,834,325 व्यूज आ चुके हैं। अब हाल ही रकुलप्रीत की तस्वीरें इंटरनेट वर्ल्ड में वायरल हो रही हैं।
दरअसल रकुलप्रीत ने अपने इंस्टा हैंडल से चार फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उनका रेड हॉट लुक देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में अदाकारा को रेड शॉर्ट ट्यूब ड्रेस पहने देखा जा सकता है। इस डीपनेक ड्रेस के साथ रकुल ने मैचिंग ब्लेजर भी कैरी किया है, जिसमें वो बेहद सिजलिंग दिख रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप किया और बालों को खुला छोड़ा है। अपने लुक को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक्ट्रेस ने कानों में इयरिंग और गले में एक पेंडेंट चेन वीयर है। रकुल ने ओवरऑल लुक को फाइनल टच देने के लिए हाई-हील्स पेयर किए हैं।
आगे बता दें कि रकुल प्रीत सिंह की फोटोज को देखकर फैंस तो उनकी खूबसूरती पर मर-मिटने को तैयार हो गए हैं। उनके पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट्स कर अपना प्यार जाहिर किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘कहीं प्यार ना हो जाए’। तो दूसरे ने लिखा,’आपकी फोटोज से नजरें हटा पाना भी मुश्किल हो रहा है’। इसके अलावा कई फैंस ने उनके पोस्ट पर हार्ट शेप इमोजी भेजे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘मिशन सिंड्रेला’, ‘डॉक्टर जी’, ‘थैंक गॉड’, ‘छत्रीवाली’ रकुल प्रीत की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्मे हैं।