बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। प्रेग्नेंट बिपाशा बसु ने पीले रंग की खूबसूरत बैलून ड्रेस पहनी थी और अपने बेबी बंप को छुपाते हुए नजर आईं।

बॉलीवुड डीवा बिपाशा बासु आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। गौरतलब है कि आजकल एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें छाई हुई है। इन सबके बीच एक्ट्रेस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
इंडस्ट्री के हॉट कपल बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने लगती हैं।हालांकि, इस कपल ने अब तक आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब बिपाशा और करण इस बात की जानकारी फैंस के साथ कब शेयर करेंगे।
इसी बीच बिपाशा के बेबी बंप की एक तस्वीर सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल बिपाशा और करण, बहन सोनी बासु की बेटी का जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान उनका पूरा परिवार एक साथ था। बिपाशा और करण ने भी काफी मस्ती की। तस्वीर में बिपाशा ने येलो कलर की ड्रेस पहनी है और मुस्करा रही हैं। वो इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
आपको बता दें कि बिपाशा और करण की पहली मुलाकात 2015 में फिल्म के सेट पर हुई थी। फिल्म के सेट से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद करण और बिपाशा ने अप्रैल 2016 में अपने इस रिश्ते को शादी के बंधन में बदल दिया। अब शादी के करीब 6 साल बाद यह कपल माता-पिता बनने वाले हैं।