लाइफस्‍टाइल हेल्थ

दांत के दर्द से हैं परेशान,तो काम आ सकते हैं ये उपाय,जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

दांत के दर्द का बेहतर उपाय आपकी रसोई में ही है, जिनके इस्तेमाल से आपको तुरंत राहत मिल सकती है.  

दांत में दर्द की समस्या कई बार असहनीय हो जाती है. वहीं रात में सोते समय अगर किसी को दांत में दर्द होने लगे, तो समझ में नहीं आता कि क्या किया जाए. ये दर्द इतना तेज होता है कि व्यक्ति पूरी रात सो नहीं पाता. कई बार दांत में दर्द के कारण मुंह पर सूजन आ जाती है और कभी-कभी तो दर्द सिर तक भी पहुंच जाता है. दांत में दर्द की कई वजह हो सकती हैं जैसे – दांतों की सफाई न रखना, कैल्शियम की कमी, ज्यादा गर्म या ज्यादा ठंडा खाना, बैक्टीरियल इंफेक्शन आदि. अगर आपके घर में भी किसी को दांत दर्द की समस्या रहती है और अचानक कभी रात में ये दर्द होने लगे, तो आप कुछ घरेलू उपाय आजमाकर उसको राहत दे सकते हैं. यहां जानिए वो घरेलू उपाय.

सरसों का तेल

दांत के दर्द से परेशान हैं तो तीन से चार बूंद सरसों के तेल में एक चुटकी नमक डालकर दांतों और मसूड़ों पर हल्के हाथ से मसाज करें. इससे न सिर्फ दांतों में दर्द से आराम मिलेगा बल्कि मसूड़े भी मजबूत होंगे हैं. सरसों के तेल का इस्तेमाल अगर आप नियमित करते हैं, तो यह आपके दांतों की चमक कभी भी फीकी नहीं पड़ेगी. 

प्याज

वैसे तो प्याज को हम सब्जियों में डालकर या सलाद में खाते हैं, लेकिन अगर आपके दांत में दर्द है तो यह आपके दर्द को दूर करने में भी सहायक हो सकता है. डॉक्टर्स की माने तो हर तीन मिनट पर एक स्लाइस प्याज की खाने से मुंह में मौजूद कीटाणु मर जाते हैं और दर्द में तुरंत आराम मिलता है.

लहसुन

लहसुन सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है. पेट और ब्लड सर्कुलेशन के लिए सिर्फ लहसुन फायदेमंद नहीं बल्कि दांतों में दर्द के इलाज के लिए भी लहसुन रामबाण इलाज है. लहसुन की एक कली के काफी फायदे होते हैं. इसमें एन्टीबैक्टीरियल गुण दांत के दर्द से राहत दिलाते हैं. लहसुन की एक कली पीसकर लगाने या नमक में डुबोकर चबाने से दांत दर्द में राहत मिलती है.

लौंग 

आपने अक्सर लोगों से सुना होगा कि दांत में दर्द है तो लौंग से बहुत आराम मिलता है. दरअसल, लौंग में औषधीय गुण होते हैं. जो कीटाणुओं को समाप्त करता है. लौंग के उपयोग से बैक्टीरिया और अन्य कीटाणु खत्म होते हैं. तेज दर्द के दौरान दर्द वाले हिस्से पर लौंग का तेल लगाना बेहद फायदेमंद है.

टी बैग

अक्सर आप टी बैग का इस्तेमाल सिर्फ चाय पीने के लिए करते होंगे, लेकिन इसका एक और फायदा तब होता है जब आपके दांत में दर्द और सूजन हो. इसमें मौजूद एंटीसेप्टीक सूजन या दर्द को भी दूर करता है. इसके अलावा यह दांत और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं को भी सुलझाता है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.