तेज धूप के संपर्क में आने से त्वचा पर टैन होना आम है. इस कारण त्वचा बहुत ही सुस्त और बेजान दिखाई देती है. ऐसे में टैन से छुटकारा पाने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपचार आजमा सकते हैं.

स्किन की खास केयर करने से चेहरा साफ, ग्लोइंग व जवां नजर आता है। मगर अक्सर तेज धूप के संपर्क में आने से चेहरे का निखार फीका पड़ने लगता है। इसके अलावा बढ़ते प्रदूषण के कारण चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे, झाइयां, काले घेरे, टैनिंग की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में चेहरे पर निखार लाने के लिए लड़कियां डी टैन पैक या फेशियल का इस्तेमाल करती है। मगर पार्लर में जाने पर महंगा बढ़ता है। ऐसे में आज चाहे तो घर पर ही सिर्फ दो चीजों से इस फेसपैक को बनाकर लगा सकती है। दोनों चीजें नेचुरल होने से आपको किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में…
नींबू का रस और शहद
नींबू का रस प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है. ये सन टैन को दूर करने में मदद करता है. इसके लिए एक बाउल में ताजा नींबू का रस लें. इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं. इसमें थोड़ी चीनी मिलाएं. इस मिश्रण से त्वचा को स्क्रब करें. इसे 20 से 30 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें. इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें.
बेसन, हल्दी और दही का फेस पैक
एक बाउल में एक चम्मच बेसन लें. इसमें एक चुटकी हल्दी और दही मिलाएं. इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं. इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसे 15 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें. दही में लैक्टिक एसिड होता है. ये त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है. बेसन त्वचा की रंगत को निखारता है और हल्दी त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करती है.
पपीता का फेस पैक
इस फेस को बनाने के लिए पपीता, टमाटर, तरबूज, आलू और खीरा के 4-5 क्यूब लें. इनका पेस्ट बना लें. इसे 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इससे कुछ देर तक त्वचा की मसाज करें. इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें.
दाल का फेस पैक
थोड़ी दाल को कच्चे दूध में रातभर के लिए भिगो कर रख दें. भीगी हुई दाल में हल्दी मिलाएं. इसका पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे और गर्दन पर सूखने तक लगा रहने दें. इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें.
कॉफी
एक बाउल में नारियल तेल, कॉफी और चीनी लें. इन तीनों चीजों को अच्छे से मिलाएं. इसे 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इससे कुछ देर तक त्वचा को स्क्रब करें. इसके बाद सादे पानी से त्वचा को धो लें. कॉफी में डी-टैनिंग गुणों के लिए जानी जाती है. ये मुंहासों को दूर करने में भी मदद करती है.