बालों को स्वस्थ मजबूत और घना बनाने के लिए एक सबसे बढ़िया और आसान तरीका है, हेयर ग्रोथ के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल करना. बालों के विकास के लिए अबतक बहुत सी महिलाओं ने सेब के सिरके का इस्तेमाल किया है.

हर कोई चाहता है कि उसके बाल घने, लंबे और खूबसूरत हों. क्योंकि बाल हमारी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ाते हैं. अच्छे बालों की वजह से हमारी पर्सनैलिटी में भी अच्छा बदलाव आता है. इसी वजह से हम सभी को हमेशा लंबे, घने और खूबसूरत बालों की चाहत होती है. लेकिन, बालों को सुंदर, स्वस्थ बनाना हमारे लिए इतना आसान भी नहीं, जब तक हम उनकी अच्छे से देखभाल न करें.
एप्पल साइडर विनेगर बालों को धोने के लिए
इसके पहले बालों को माइल्ड शैंपू से धोएं. इसके बाद आधा कप एप्पल साइडर विनेगर में हल्का गर्म पानी मिलाएं. अब इस पानी से बालों और स्कैल्प को धोएं. इसे 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें. इसके बाद सिर की मसाज करें. अब बालों और स्कैल्प को सादे पानी से धो लें. आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं.
एप्पल साइडर विनेगर और नारियल तेल हेयर मास्क
एक बाउल में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लें. इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं. इसे एक साथ मिलाएं. इसे पूरे स्कैल्प और बालों पर लगाएं. इससे कुछ देर तक बालों की मसाज करें. इसे बालों में 30 से 40 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें. आप हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
एप्पल साइडर विनेगर और विटामिन ई ऑयल हेयर मास्क
लगभग 5 विटामिन ई ऑयल का तेल बाउल में निकाल लें. इसमें एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालें. इसे एक साथ मिलाएं. इसे पूरे बालों और स्कैल्प पर लगाएं. कुछ देर तक सिर की मसाज करें. इसे 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें.
एप्पल साइडर विनेगर और आंवला का हेयर मास्क
कुछ आंवले पीसकर इनका रस निकाल लें. इसमें एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालें. इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं. इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं. इस हेयर मास्क को बालों और स्कैल्प पर लगाएं और मसाज करें. इसे 30 से 40 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें. आप हफ्ते 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. ये आपके बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करेगा.