‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग खत्म हो गई है. सेट से एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें जया बच्चन और इब्राहिम अली खान पोज देते नजर आ रहे हैं.

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की चर्चा इस वक्त हर तरफ हो रही है। फिल्म की शूटिंग एक दिन पहले ही खत्म हुई है जिसके बाद सेट से एक फोटो वायरल हो रही है जिसे देख फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे है। दरअसल, सेट से जया बच्चन और इब्राहिम अली खान की एक फोटो इंटरनेट पर छा गई है जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं।
इब्राहिम अली खान ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में करण जौहर को असिस्ट कर रहे हैं और वो इस फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की है। इस फोटो को किसी और ने नहीं बल्कि सबा अली खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।इस फोटो को शेयर करते हुए सबा ने एक कैप्शन भी लिखा है।
जया बच्चन और इब्राहिम अली की तस्वीर:
इब्राहिम अली खान ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में करण जौहर को असिस्ट कर रहे हैं. इस फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की है. वहीं सेलिब्रेशन के दौरान वो जया बच्चन के साथ कैमरे को पोज देते नजर आ रहे हैं. इस फोटो को इब्राहिम अली की बुआ सबा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, साथ ही लिखा है, ‘मुझे तुम पर नाज है.’
फिल्म में करण जौहर को असिस्ट कर रहे हैं इब्राहिम:
बता दें ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं. फिल्म में इब्राहिम अली खान उन्हें असिस्ट कर रहे हैं. फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में हैं. रणवीर सिंह पहली बार धर्मा प्रोडक्शन के साथ काम कर रहे हैं.
गौरतलब है कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ (2016) के बाद ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से करण जौहर की निर्देशक में वापसी हो रही है. ये फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है.