मॉनसून में ह्यूमिडिटी काफी बढ़ जाती है. इस कारण बालों में पसीने आने के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं. स्कैल्प पर खुजली और रूसी जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है. इस मौसम में बालों संबंधित समस्या से बचने के लिए आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं.

मानसून आते ही कई लोगों को हेयर फॉल और हेयर ड्राईनेस की प्रॉब्लम शुरू होने लगती है. बारिश की पानी की वजह से कई बार बाल कमजोर हो जाते हैं और डल और बेजान नज़र आने लगते हैं. ऐसा में अगर आप अपने बालों को दोबारा से खूबसूरत और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो मानसून में अपना हेयर केयर रुटीन कुछ इस तरह रख सकते हैं.
दरअसल, बाल हमारे ओवरऑल लुक को निखारने का काम करते हैं. ऐसे में अगर आप हेल्दी डाइट लें और बालों को प्रदूषण व पसीने से बचाएं रखें, तो आप हेयर प्रॉब्लम से बच सकते हैं. इसके अलावा मॉनसून में किन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है, आज हम आपको बताते हैं.
बालों को गीला न छोड़े
बारिश में भीगने के बाद बालों को कभी गीला न छोड़ें. अगर आप शैंपू से बाल नहीं धो पाते हैं तो बालों को सादे पानी से जरूर धो लें. इसके बाद बालों को सूखने के लिए खुला रहने दें. गीले बालों को बांधना नहीं चाहिए.
माइक्रोफाइबर टॉवल
बालों को सुखाने के लिए आप माइक्रोफाइबर टॉवल का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये बालों को अच्छे से सुखाने में मदद करता है. इस मौसम में गीले बालों में कंघी करने से बचें. गीले बालों में कंघी करने से बाल जल्दी टूटते हैं.
हाथों से कंघी करें
बारिश के मौसम में बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं. इस दौरान बालों में ज्यादा कंघी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. आप बालों को हल्के हाथ से कंघी कर सकते हैं. इस मौसम में बाल धोने के तुरंत बाद कंघी न करें. आप जिस कंघी का इस्तेमाल करते हैं उसे किसी और को इस्तेमाल न करने दें. इससे फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.
हेल्दी डाइट
बारिश के मौसम में बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट का होना बहुत ही जरूरी है. ये बालों को गहराई से पोषण देने का काम करती है. आप पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं. ऐसे फूड्स जो प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, मिनरल्स और हेल्दी फैट से भरपूर हों. ये बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं.
ऑयल मसाज
इस मौसम में नियमित रूप से बालों में ऑयल मसाज करें. आप स्कैल्प की मसाज के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने का काम करता है. इससे बालों के झड़ने की समस्या कम होती है.
कंडीशनर जरूरी
फ्रिजी बालों को पोषण देने के लिए आप शैंपू के बाद हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल ज़रूर करें. इससे बाल ड्राई नहीं होंगे और बालों में नेचुरल मॉइस्चर बना रहेगा.