आज की ताजा खबर काम की बात बिजनेस

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, ढाई साल बाद कल से फिर दौड़ेगी हमसफर एक्सप्रेस, देखें टाइम टेबल-करा लें रिजर्वेशन

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कोरोना काल में बंद की गईं 600 ट्रेनें वापस चलाने का फैसला लिया है. इन ट्रेनों में 500 पैसेंजर ट्रेनें और 100 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, अगस्त में इन ट्रेनों को बहाल किया जाएगा.

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से कैंसिल की गई हमसफर एक्सप्रेस फिर कल यानी तीन अगस्त से पटरी पर दौड़ने लगेगी. भारतीय रेलवे की तरफ से जानकारी दी गई है कि चार राज्यों को जोड़ने वाली फुल एसी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बुधवार 3 अगस्त से फिर से शुरू हो रहा है. साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस गाड़ी नं. 20827 का संचालन गुरुवार 4 अगस्त से किया जा रहा है. वहीं संतरागाछी से चलने वाली गाड़ी नं. 20828 को कल यानी बुधवार 3 अगस्त से शुरू किया जा रहा है.

ढाई साल बाद कल से फिर दौड़ेगी हमसफर ट्रेन

रेलवे ने इस ट्रेन को कोरोना काल के दौरान पहली लहर में लगे लाकडाउन में मार्च 2020 को बंद कर दिया था. लगभग ढाई साल बाद यह ट्रेन फिर अपने निर्धारित रूट और समय पर कल से दौड़ने लगेगी. बता दें कि यह ट्रेन चार राज्यों को जोड़ती है और ये जबलपुर से संतरागाछी तक का सफर 19 घंटे में पूरा करती है. रेलवे ने ट्रेन चलाने से पूर्व कोच की मरम्मत समेत सभी काम पूरे कर लिए हैं और अब ट्रेन पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है. 

जबलपुर से संतरागाछी के लिए 4 अगस्त से चलेगी हमसफर

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर से संतरागाछी के बीच चलने वाली साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 20827 का संचालन गुरुवार 4 अगस्त से शुरू हो रहा है.  इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्व रंजन ने बताया कि कोविड-19 के पूर्व यह हमसफर एक्सप्रेस जबलपुर से चलती थी. कोरोना महामारी के दौर में इसे निरस्त कर दिया गया था.

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन अब हमसफर ट्रेन को पुन: प्रारंभ करने जा रहा है. यह हमसफर एक्सप्रेस मध्य प्रदेश को छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्टेशनों से जोड़ती है.

जानिए टाइम टेबल

गाड़ी नंबर 20828 संतरागाछी से बुधवार 3 अगस्त को रात 20.35 बजे चलकर खडगपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउलकेला, झारसीगुडा, रायगढ़, बिलासपुर, शहडोल, कटनी साउथ मार्ग से होते हुए गुरुवार 4 अगस्त को दोपहर 15.00 बजे जबलपुर पहुंचेगी.

गाड़ी नंबर 20827 साप्ताहिक हमसफ़र ट्रेन 4 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार को रात 20.35 बजे जबलपुर से चलकर शुक्रवार को 15.30 बजे संतरागाछी पहुंचेगी.

यह हमसफर एक्सप्रेस 18 कोचों के साथ जबलपुर से चलेगी. इसमें यात्रियों के लिए वातानुकूलित 3 टायर में 1152 बर्थ उपलब्ध रहेंगी.

सीनियर डीसीएम विश्व रंजन ने बताया कि हमसफ़र ट्रेन के लिए एडवांस रिजर्वेशन रेलवे आरक्षण केंद्र और इंटरनेट के माध्यम से प्रारंभ हो गया है. यात्री अग्रिम आरक्षण कराकर अपनी सुगम यात्रा का आनंद उठा सकते हैं

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.