भारतीय जनता पार्टी ने आज संसदीय दल की बैठक बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक संसद सत्र से पहले बीजेपी की इस बैठक को उपराष्ट्रपि चुनाव को लेकर चर्चा हो सकती है.

भारतीय जनता पार्टी ने आज संसदीय दल की बैठक बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक संसद सत्र से पहले बीजेपी की इस बैठक को उपराष्ट्रपि चुनाव को लेकर चर्चा हो सकती है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेता मौजूद रहेंगे. बताते चलें कि NDA की ओर से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति उम्मीदवार हैं, जबकि विपक्ष ने मार्गेट अल्वा को उम्मीदवार बनाया गया है.
उन्होंने बताया कि संसदीय दल की बैठक में नड्डा ने सभी सांसदों को 9 अगस्त से 15 अगस्त के बीच तय किए गए कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी सांसदों को इनमें शामिल होने का भी निर्देश दिया।जोशी ने बताया कि पार्टी 9 अगस्त से लेकर 11 अगस्त के बीच प्रभातफेरी निकाल कर’हर घर तिरंगा’ अभियान का प्रचार करेगी. 10 से 12 अगस्त के बीच युवा मोर्चा तिरंगा बाइक यात्रा निकालेगा।11 से 13 अगस्त के बीच पार्टी हर बूथ पर प्रभातफेरी निकाल कर इस अभियान का प्रचार करेगी.
इस प्रभातफेरी में रघुपति राघव राजा राम और वंदे मातरम जैसे गीतों के जरिए तिरंगा अभियान का प्रचार किया जाएगा. सभी सांसदों को इस कार्यक्रम में कहीं न कहीं शामिल होने का निर्देश दिया गया है।13 से 15 अगस्त के दौरान देश के हर नागरिक के घर पर तिरंगा लहराना चाहिए, इसे लेकर भी सभी को सोशल मीडिया की अपनी डीपी में तिरंगा लगाने को कहा गया है. उन्हें अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में इसे सुनिश्चित करने के लिए वर्चुअली अभियान चलाने को भी कहा गया है. एक सप्ताह तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान पार्टी, महापुरुषों की मूर्तियां की साफ सफाई को लेकर भी कार्यक्रम करेगी.
नड्डा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत ऐसे कमजोर बूथों पर भी कार्यक्रम के आयोजन का निर्देश दिया है, जिन बूथों पर भाजपा को पिछले कुछ चुनावों में कम वोट मिला है. प्रल्हाद जोशी ने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले 5 अगस्त की शाम को भी सांसदों की बैठक बुलाई गई है. जोशी ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का प्रचार प्रसार करने के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय बुधवार को सुबह लाल किला से संसद भवन तक (विजय चौक तक) तिरंगा बाइक यात्रा का भी आयोजन करने जा रहा है. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस तिरंगा बाइक यात्रा में शामिल होने के लिए सभी राजनीतिक दलों के सांसदों को भी आमंत्रित किया.