चिकन स्किन की समस्या कई बार स्किन पोर्स में कैरेटीन प्रोटीन के क्लॉग हो जाने की वजह से हो सकती है. यही नहीं, हेयर फॉलिक्स के अंदर जब डेड स्किन जमा हो जाते हैं, तो भी ये समस्या हो सकती है. आइए जानते हैं इसे ठीक करने के उपाय.

हमारी स्किन जीवन भर एक जैसी नहीं रहती. मसलन, टीनएज में ब्रकआउट की समस्या रहती है, मिडिल एज में ड्राई स्किन की और उम्रदराज होने पर रिंकल की. ये सारी मैच्योर होती स्किन की एक सामान्य प्रक्रियाएं हैं, जिससे सभी लोगों को गुजरना पड़ता है. हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, स्किन पर एक और बदलाव देखने को मिलता है और वो है अंडर आई एरिया के स्किन पर छोटे-छोटे सफेद रंग के बम्प्स यानी दानों का होना. दरअसल, इसे ही चिकन स्किन कहा जाता है. कई बार ये आंखों के नीचे बहुत ही प्रॉमिनेंट और बंपी नजर आते हैं. अगर इनमें जलन या खुलजी हो रही है, तो ये समस्या सीरियस हो सकती है और ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. आमतौर पर 30 की उम्र के बाद ये समस्या शुरू होती है, जो केवल चेहरे ही नहीं, हाथ और पैरों पर भी देखा जा सकता है.
मॉइस्चराइजिंग ट्रीटमेंट:
आंखों के नीचे होने वाली इस स्किन प्रॉब्लम का कारण नमी की कमी भी हो सकती है. इसका ट्रीटमेंट करने के लिए आपको मॉइस्चराइजिंग गुणों वाली क्रीम का यूज करना चाहिए. या आप एसेंशियल ऑयल से भी राहत पा सकते हैं, लेकिन इन्हें अप्लाई करते समय थोड़ा सतर्क रहे.
गर्म पानी से नहाना:
गर्म पानी से नहाने का नुस्खा चिकन स्किन का बेस्ट ट्रीटमेंट माना जाता है. एक्सपर्ट्स का कहना है लगातार गर्म पानी से नहाने से पोर्स खुल जाते हैं और स्किन पर जमे हुए डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं. इस तरह चिकन स्किन की दिक्कत भी दूर हो सकती है.
विटामिन ए:
आंखों के नीचे हुई चिकन स्किन की प्रॉब्लम को ठीक करने के लिए आप विटामिन ए की मदद ले सकते हैं. ऐसे रेटिनॉल क्रीम का यूज करें, जिनमें ये जरूरी विटामिन मौजूद हो. ये डेड स्किन सेल्स को बनने से रोकता है और रिपेयरिंग एजेंट के रूप में काम करता है.
आंखों की सफाई:
स्किन की सफाई का अगर ध्यान न रखा जाए, तो इस पर जमने वाली गंदगी नमी के साथ मिलकर भी झाइयों या रिंकल्स की समस्या को पैदा कर सकती है. रोजाना आंखों की अच्छे से सफाई करें और सोने से पहले आसपास की स्किन पर ऑयल से मसाज करें.