बॉलीवुड मनोरंजन

रणवीर सिंह की नए फोटोशूट की तस्वीरें भी हुईं वायरल, यूजर ने लिखा- पता चल गया आपके पास कपड़े हैं!!

रणवीर सिंह ने हाल ही में फिर से एक फोटोशूट करवाया है लेकिन इस बार उनकी न्यूड तस्वीरें नहीं बल्कि पूरे कपड़ों में वो नजर आए हैं. सफेद कलर के कपड़े पहने रणवीर सिंह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं.

हाल ही में रणवीर सिंह एक इवेंट में नजर आए थे और लगता है इस इवेंट से पहले ही उन्होंने ये फोटोशूट करवाए थे. कानों में स्टड, बालों की चोटी और प्लाइट कलर के स्नीकर्स पहने रणवीर सिंह बेहद डैशिंग नजर आ रहे हैं.

रणवीर सिंह की इन तस्वीरों पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी कमेंट किया है. दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रमवीर सिंह के सफेद कपड़ों वाले लुक की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “हैलो हैंडसम!’

इससे पहले रणवीर सिंह ने अपने न्यूड फोटोशूट की कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं, जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं.

उनके न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें सामने आने के बाद अब तक उनके खिलाफ कई सारे केस दर्ज किए जा चुके हैं. हालांकि, इन केसेज पर रणवीर सिंह का कोई रिएक्शन नहीं आया है लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रणवीर सिंह ने एक इंटरनेशनल मैगजीन ‘पेपर’ के कवर पेज के लिए ये फोटोशूट कराए थे. और फोटोशूट की ये तस्वीरें रणवीर सिंह ने उसी दिन अपने इंस्टाग्राम पर शेयर नहीं की थी जिस दिन ये फोटोशूट किया गया था बल्कि एक दिन बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर की थीं.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.