मलाइका अरोड़ा को योगा करते देख फैंस बहुत हैरान हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा कहने को 48 साल की है लेकिन अपनी फिटनेस के चलते मलाइका की उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल होता है। फिटनेस के लिए भी खूब जानी जाती हैं। मलाइका अरोड़ा अपने इसी अंदास से अक्सर खबरों में रहती हैं। फिटनेस से आज की यंग एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती दिखती हैं।
मलाइका अकसर ही सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करके लोगों को मोटिवेट करती रहती हैं. इस बार उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मलाइका योगा इंस्ट्रक्टर सर्वेश शशि के साथ योग करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका कितनी आसानी से फुल बॉडी स्ट्रैच कर रही हैं। इस वीडियो को देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो मलाइका अरोड़ा ने कई फिल्मों में आइटम नंबर किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने फिल्मों में कैमियों भी किया है। हालांकि, अब अभिनेत्री रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आती हैं। इन दिनों मलाइका ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ को जज कर रही हैं।