इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन केवल 2 अगस्त 2022 से शुरू होगा।

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो आपके लिए एक शानदार मौका है। जल्द ही बिहार को स्वास्थ्य कार्यकर्ता की बंपर भर्ती की सौगात मिलने वाली है। जी हां, बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन ने बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी उम्मीदवार स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन के ऑफिशियल वेबसाइट www.btsc.bih.nic.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर पाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 10,709 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन केवल 2 अगस्त 2022 से शुरू होगा। जल्द ही भर्ती से संबंधित अन्य जानकारियां भी साझा की जाएगी।
बिहार एएनएम भर्ती 2022 के लिए पदों का विवरण
कुल पद- 10,709
सामान्य- 3,539 पद
ईबीएस- 868 पद
एससी- 2,188 पद
एसटी- 82 पद
ओबीसी- 2,403 पद
बी.सी- 1,191 पद
बी.सी फीमेल- 438 पद
बिहार एएनएम भर्ती 2022 के लिए आयुसीमा
इस बाबत फिलहाल कोई अपडेट साझा नहीं की गई है. आयोग द्वारा इस बाबत जल्द ही जानकारी साझा की जाएगी.
बिहार एएनएम भर्ती 2022 के लिए अहम तिथियां
आवेदन की तारीख- 2 अगस्त 2022
आवेदन की आखिरी तारीख- 1 सितंबर 2022
बिहार एएनएम भर्ती 2022 के लिए कैसे करें आवेदन
– ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट www.pariksha.nic.in पर जाना होगा.
– यहां होमपेज पर इस भर्ती संबंधित लिंक दिखेगा इसपर आपको क्लिक करना होगा.
– वहीं अगरे चरण में कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पर क्लिक कर खुद को रजिस्टर करे.
– रजिस्ट्रेशन के बाद अब ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को भरें और सबमिट करें.
– अब फीस का भुगतान कर सबमिट करें.
– आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया अब समाप्त हो जाएगी.