पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को गुरुवार को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान वे गिर गईं. इससे उनके पैर में चोट आई है. अर्पिता गिरने के बाद फूट फूट कर रोने लगीं. दरअसल, कोर्ट के आदेश पर पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का हर 48 घंटे में एक बार मेडिकल चेकअप किया जाना है.

बंगाल एसएससी घोटाले में आरोपी अर्पिता मुखर्जी की फूट-फूटकर रोने की तस्वीर सामने आई है। अर्पिता को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां वह बेहोश हो गईं। पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की नजदीकी अर्पिता के दो घर से ईडी अब तक 50 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश जब्त कर चुकी है। लगभग 4 करोड़ रुपए के गहने भी बरामद हुए हैं। ईडी उनके कई और ठिकानों की तलाश कर रही है। उनके घर से कई ऐसे दस्तावेज भी मिले हें जो घोटाले में शामिल लोगों की जानकारी दे सकता है। कोर्ट के आदेश के बाद अर्पिता को ईडी ने 3 अगस्त तक हिरासत में लिया है। उनके पूछताछ जारी है।
ईडी के सवालों का अर्पिता मुखर्जी ने दिया जवाब
अर्पिता को जब मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जा रहा था, उस वक्त वह फूट-फूटकर रो पड़ी। अर्पिता की गाड़ी की सीट पर बैठे हुए रोने की तस्वीर भी सामने आई है। वहीं अस्पताल में भी जब अर्पिता को मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टरों के पास लाया गया तो वह बेहोश हो गई। अर्पिता मुखर्जी ने गुरुवार को ईडी की पूछताछ में चौंकाने वाला बयान दिया। अर्पिता ने प्रवर्तन निदेशालय को बताया कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि उनके कोलकाता के दो अपार्टमेंट में बुधवार को 27.9 करोड़ रुपये की इतनी रकम और कीमती सामान रखा गया है, जिसकी गिनती के लिए 13 घंटे की जरूरत है। अर्पिता ने ईडी से पूछताछ में बताया कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अर्पिता ने साथ ही ईडी अफसरों को बताया है कि फ्लैट के बंद कमरों में पार्थ चटर्जी अकेले जाया करते थे। इस फ्लैट में गिरफ्तारी से तीन दिन पहले अर्पिता को देखा गया था।
23 जुलाई को पहली बार छापेमारी
ईडी ने 23 जुलाई को अर्पिता के फ्लैट पर पहली बार छापा मारा था. इस दौरान ईडी को करीब 21 करोड़ रुपए कैश मिला था. इतना ही नहीं ईडी ने अर्पिता के घर से 20 मोबाइल और 50 लाख रुपए की ज्वैलरी भी बरामद की थी. ईडी को अर्पिता के घर से करीब 60 लाख की विदेशी करेंसी भी मिली थी. इसके बाद ईडी ने अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया था.
अर्पिता के फ्लैट से 50 करोड़ बरामद
उसके बाद ईडी की पूछताछ में अर्पिता मुखर्जी ने अपनी कुछ और संपत्तियों का जिक्र किया था. इनमें से में एक कोलकाता के बेलघरिया स्थित फ्लैट भी था. ईडी इस फ्लैट में दरवाजा तोड़कर दाखिल हुई. ईडी को अर्पिता के घर से 27.9 करोड़ रुपए कैश मिला है. इसमें 2000 रुपए और 500 रुपए के नोटों के बंडल थे. बताया जा रहा है कि नोटों को 20-20 लाख और 50-50 लाख के बंडल बनाकर रखा गया था.