मनोरंजन

सपनों से कम नहीं हैं परमीश वर्मा की बीवी गीत का बेबी शॉवर,पिंक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

परमिश वर्मा ने शेयर की पत्नी के बेबी शॉवर की तस्वीरें। बेबी शॉवर की थीम पिंक थी। परमिश और गीत अपने बच्चे को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा और उनकी पत्नी गीत ग्रेवाल जल्द माता- पिता बनने वाले हैं। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी शॉवर की फोटो शेयर की हैं। परमिश और गीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। परमिश अपनी पत्नी संग अक्सर तस्वीरें शेयर करते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं।

बेबी शॉवर के लिए पिंक थीम रखी गई थी। परमिश की पत्नी गीत पिंक गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके साथ परमिश भी नजर आ रहे हैं।कपल की फोटो पर फैंस प्यार लूटा रहे हैं, साथ ही शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। गीत के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिख रहा है। फोटो में गीत बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं।

वहीं अब ये कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है। इसी बीच सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी गीत के बेबी शॉवर की तस्वीरें शेयर की हैं। 28 जुलाई 2022 को सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनकी पत्नी गीत ग्रेवाल के बेबी शॉवर की हैं।

लव यू बेब एंड बेबी वी।” अप्रैल 2022 में परमिश ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी पत्नी गीत संग एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ”हमें यह खबर साझा करते हुए खुशी हो रही है कि, हम माता-पिता बन रहे हैं। भगवान, आपने हमारे जीवन में जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए धन्यवाद। वाहेगुरु मेहर करे।”

परमिश वर्मा ने 21 अक्टूबर को 2021 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और कनाडाई पॉलिटिशयन गीत ग्रेवाल संग शादी के बंधन में बंधे थे। गीत और परमिश की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। इस रॉयल वेडिंग में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। सिंगर को ‘गल नी कडनी’, ‘शाडा’ जैसे गानों से पहचान मिली। परमिश वर्मा पंजाब के पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं। सिंगर अक्सर अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते रहते हैं।

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.