आज की ताजा खबर देश

इतने गुस्से में पहली बार दिखीं सोनिया,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान पर बोलीं-अधीर रंजन चौधरी ने पहले ही मांग ली माफी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपत्नी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने माफी मांग ली है। गौरतलब है कि बीजेपी ने चौधरी के बयान को लेकर आज लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा किया है।

 क्या आप अधीर रंजन चौधरी को माफी मांगने के लिए कहेंगी? कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जब ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने रिपोर्टर को तमतमाए चेहरे से कहा, उन्होंने पहले ही माफी मांग ली है। दरअसल, सोनिया के चेहरे पर इतना गुस्सा काफी दिनों बाद दिखा है। गौरतलब है कि नेशनल हेरल्ड केस में सोनिया गांधी से ईडी ने तीन दिनों तक पूछताछ की थी। अब उनकी पार्टी के एक नेता ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति इरानी ने जिस तरीके से लोकसभा में सोनिया गांधी पर सीधा हमला बोला जाहिर तौर वो बोल सोनिया को गहरे चुभे हैं।

वहीं, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीपीपी कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तत्काल बैठक बुलाई है। पार्टी नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को भी इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। वहीं, हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। 

लोकसभा में बयान दे सकतें है अधीर रंजन

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी ने अधीर रंजन चौधरी से इस मामले पर लोकसभा में बयान देने के लिए कहा है। इसके बाद अधीर रंजन चौधरी ने स्पीकर को चिट्ठी लिखकर राष्ट्रपति पर दिए गए बयान पर लोकसभा में अपना पक्ष रखने का मौका मांगा है।

लोकसभा की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई तो महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इस विषय को उठाते हुए कहा कि सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर उनका अपमान किया। ईरानी ने कहा कि राष्ट्र के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजित मुर्मू का चौधरी ने ‘सड़क पर जाकर’ अपमान किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता के इस कृत्य को और ‘महिला राष्ट्रपति के इस अपमान’ को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्वीकृति थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष देश से माफी मांगें। उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी, गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी करार दिया। इस दौरान सोनिया गांधी और चौधरी सदन में उपस्थित थे। 

राष्ट्रपति के अपमान के लिए देश से माफी मांगें सोनिया गांधी: सीतारमण

बीजेपी की वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहने का मामला उठाया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की। सीतारमण ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद यह मामला उठाते हुए कहा कि लोकसभा के कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता ने जानबूझकर राष्ट्रपति का अपमान किया है। मुर्मू आदिवासी, वंचित और दलित समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह राज्य में मंत्री, राज्यपाल और सांसद रही हैं। यह उनका जानबूझकर अपमान किया गया है। 

वित्त मंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रपति पद और देश का अपमान है। निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इसके लिए देश और राष्ट्रपति से क्षमा याचना करने की सलाह दी है।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.