मारपीट की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने बैरक में घुसकर सभी को अलग किया और बाद में सभी को अलग-अलग बैरक में बंद कर दिया। फिलहाल इस मामले में एनएम जोशी पुलिस स्टेशन में 5 लोगों के खिलाफ जेल प्रशासन की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में उमेश कोल्हे हत्याकांड में जेल में बंद आरोपित शाहरुख पठान पर जेल के अंदर मौजूद अन्य कैदियों ने हमला कर दिया. आरोपित शाहरुख के ऊपर एक ही बैरक के 5 कैदियों ने हमला किया. इसके बाद आरोपित कैदियों के खिलाफ मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है. घटना के बाद इन सभी आरोपितों को अलग-अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है. बता दें कि एनआईए ने केमिस्ट की हत्या के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं.
वर्तमान में सभी आरोपित आर्थर रोड जेल में बंद हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 7 में बंद आरोपित शाहरुख खान द्वारा नूपुर शर्मा के दिये गए बयान पर उमेश कोल्हे की हत्या करने की बात जब उसने बैरक में मौजूद अन्य कैदियों को ये बात बताई तो उस समय मौजूद कल्पेश पटेल, हेमन्त मनेरिया, अरविंद यादव, श्रावण आवड और संदीप जाधव ने शाहरुख खान पर हमला कर दिया.
अमरावती में दवा की दुकान चलाने वाले उमेश कोल्हे की 21 जून की रात घर लौटते समय हत्या कर दी गई थी. उमेश कोल्हे 21 जून की रात को अपनी दवा की दूकान बंद कर घर लौट रहे थे. उनके साथ उनकी पत्नी भी साथ थीं. तभी बाइक सवार दो व्यक्ति पीछे से आए और उनकी गला रेत कर हत्या कर दी. इरफान इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी है. आरोप है कि पैगंबर मोहम्मद के बारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित नेता नुपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी का समर्थन करने वाले पोस्ट साझा करने के लिए कोल्हे की हत्या कर दी गई. उदयपुर में हुई हत्या की घटना से समानता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस हत्याकांड की जांच एनआईए को सौंप दिया.