बॉलीवुड मनोरंजन वीडियो

कटरीना-विक्की ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जान से मारने की मिली थी धमकी

विक्की कौशल और कटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है. इस मामले में विकी कौशल ने मुंबई के संताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई दी गई है.

एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मलविंदर सिंह नाम के व्यक्ति को मुंबई से अरेस्ट किया गया है। एक्टर ने अपने मैनेजर के जरिए रविवार शाम सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें विक्की ने कहा कि एक व्यक्ति उनकी पत्नी कटरीना को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा है। उसने मुझे भी जान से मारने की धमकी दी है। धमकी का यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा है।

कुछ दिनों पहले सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। दरअसल, ये पूरा मामला 5 जून की सुबह तब सामने आया था जब सलमान के पिता सलीम वॉक पर निकले थे। रास्ते में एक अनजान व्यक्ति ने उन्हें एक लेटर दिया, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। लेटर में लिखा था तेरा मूसेवाला जैसा हाल बना देंगे सलमान खान।

इस मामले में विक्की ने सोमवार को मुंबई के संताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की का कहना है, कि एक शख्स उन्हें धमकी दे रहा है और इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज पोस्ट कर रहा है. उन्होंने आगे बताया कि आरोपी कैटरीना का भी पीछा कर रहा है और धमका रहा है. अब मुंबई पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

इससे पहले सलमान और उनके पिता सलीम खान को भी एक लेटर के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी. इस मामले में सलमान खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. कुछ दिनों पहले सलमान खुद मुंबई के पुलिस कमिश्नर से भी मिले थे.

कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे.

वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगी. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास ‘फोन भूत’, ‘मेरी क्रिसमस’ और ‘जी ले ज़रा’ शामिल हैं.

वहीं विक्की कौशल अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर’ में नजर आएंगे.

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.