खराब जीवनशैली का हमारे स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार हमारी कुछ खराब आदतें एजिंग प्रोसेस को भी तेज कर देती हैं. आइए जानें कौन सी हैं ये आदतें.

अगर आप अपनी हेल्थ को लेकर सजग हैं तो ये खबर आपके काम की है. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हम क्या खाते हैं. कितना खाते हैं. हमारा मूड, पर्सनैलिटी हर एक चीज का हमारी उम्र के साथ सीधा कनेक्शन होता है. मेमोरी से जुड़ी दिक्कत, झुर्रियां, कमजोर मांसपेशियां, खराब त्वचा और थकावट ये सभी एजिंग के लक्षण हैं. रोजमर्रा की कई बुरी आदतें इन सबके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं.
शराब का सेवन
नियमित रूप से शराब का सेवन बहुत ही हानिकारक होता है. नियमित रूप से शराब पीने से उम्र बढ़ने की गति तेज हो सकती है. ये हमारे स्वास्थ्य और हमारे शरीर के हिस्सों के काम करने की क्षमता को प्रभावित करती है. इससे त्वचा की उम्र भी तेजी से बढ़ने लगती है.
नींद की कमी
इन दिनों खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट के कारण बहुत से लोगों को रात को सोने में बहुत परेशानी होती है. इससे हमारे काम की प्रोडक्टिविटी कम होती है. हम बहुत ही थका हुआ महसूस करते हैं. इससे एजिंग प्रोसेस तेज होता है.
अनहेल्दी डाइट
रोजाना अनहेल्दी खाने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसमें वजन बढ़ना, मेटाबॉलिज्म रेट का कम होना, बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना और डायबिटीज आदि शामिल है. ये डाइट तेजी से बढ़ती उम्र का कारण बनती है.
व्यायाम न करना
पर्याप्त व्यायाम की कमी के कारण हम कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं. व्यायाम न करने का असर हमारे स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा पड़ता है. इससे व्यक्ति को बीमारियां बहुत ही जल्दी घेरती हैं. इस कारण वो तेजी से बुढ़ापे की ओर बढ़ता है.
तनाव
अधिक तनाव लेने के कारण हम कई मानसिक या शारीरिक बीमारियों का शिकार हो सकते हैं. इस कारण मेटाबॉलिज्म देर कम हो जाता है. वजन बढ़ने लगता है, नींद न आना और सिर दर्द जैसी परेशानियों हो जाती हैं. अधिक तनाव हमें तेजी से बुढ़ापे की ओर धकेलता है.
कैफीन
चाय या कॉफी का सेवन आपको ऊर्जावान और फ्रेश रखता है, लेकिन रोजाना कई बार चाय और कॉफी का सेवन करना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है.
दिनभर एक जगह बैठे रहना
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एक गतिहीन जीवनशैली एजिंग की समस्या को ट्रिगर करती है. दिनभर कुर्सी पर बैठे रहना भी इंसानों के लिए खतरनाक है. इससे क्रॉनिक डिसीस का जोखिम बढ़ाने से लेकर कोविड, कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, डिप्रेशन और एन्जाइटी से मौत की संभावनाएं बढ़ती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह बुरी आदत इंसान को तेजी से बुढ़ापे की ओर धकेल रही है. इसलिए आप इससे बचें.