फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या की बहुचर्चित फिल्म ‘ऊंचाई’ काफी समय से चर्चा में है। हाल ही में फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है।

फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ऊंचाई’ काफी दिनों से चर्चाओं में बनी हुई है और अब इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है जिसे सुनकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। दरअसल, मेकर्स ने उनकी फिल्म ‘ऊंचाई’ की रिलीज डेट का खुलासा किया है और बताया है कि ये फिल्म अब जल्द ही पर्दे पर दस्तक देगी।
दरअसल, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ये फिल्म 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म ‘ऊंचाई’ राजश्री प्रोडक्शन के साथ महावीर जैन और नताशा मालपानी ओसवाल प्रोड्यूस कर रहे हैं। ‘ऊंचाई’ फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है जिसे दिल्ली, आगरा, मुम्बई, लखनऊ, नेपाल और कानपुर में शूट किया गया है।
इस फिल्म से डायरेक्टर सूरज बड़जात्या 7 सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है इसीलिए फिल्म को लेकर हाई बज बना हुआ है। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुडबाय’ 7 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। फिल्म ‘गुडबाय’ में अमिताभ बच्चन के साथ-साथ नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, सुनील ग्रोवर, एली अवराम और साहिल मेहता महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस फिल्म से साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
वहीं अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। इसी के साथ वो ‘प्रोजेक्ट के’ में भी दिखाई देंगे जिसमें उनके साथ सुपरस्टार प्रभास काम करेंगे। वहीं वो फिल्म ‘गुडबाय’ में नजर आएंगे। इतना ही नहीं वो जल्द ही एक बार फिक टीवी पर नजर आने वाले हैं। अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है जिसे वो होस्ट करते हुए दिखाई देंगे।