आज की ताजा खबर क्रिकेट खेल

श्रेयस अय्यर को शतक न जमा पाने का गम, बोले- अगले मैच में रहेगी पूरी कोशिश

विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में श्रेयस अय्यर नंबर 3 पर बैटिंग कर रहे हैं और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों वनडे मैचों में हाफ सेंचुरी जमाई है. इस बल्लेबाज ने कहा कि वह अगले मैच में शतक की कोशिश करूंगा.

टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की जीत से खुश हैं लेकिन उन्हें इस बात का मलाल है कि वह दोनों वनडे मैचों में फिफ्टी बनाकर आउट हो गए और अपनी एक भी पारी को शतक में तब्दील नहीं कर पाए. अय्यर ने रविवार को 71 बॉल में 63 रन की पारी खेली और भारत ने दूसरे वनडे मैच में 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली है, जबकि बुधवार को सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जाएगा.

पहले वनडे में तीन रन से जीत में 54 रन बनाने वाले अय्यर ने कहा कि वह अगले मैच में शतक बनाने की कोशिश करेंगे. अय्यर ने मैच के बाद कहा, ‘मैंने आज जो स्कोर किया उससे मैं खुश हूं लेकिन जिस तरह से मैं आउट हुआ उससे खुश नहीं हूं. मुझे टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाना चाहिए था. मैंने अच्छी शुरुआत की लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से अपना विकेट गंवाया. उम्मीद है कि अगले मैच में मैं इससे बेहतर प्रदर्शन करूंगा और शतक बनाने में सफल रहूंगा.’ इस 27 वर्षीय बल्लेबाज को अफसोस है कि वह अब तक शतक नहीं जमा पाए हैं. उन्होंने कहा, ‘पिछली बार भी मेरा अच्छा कैच लपका गया था. निश्चित तौर पर मैं यह नहीं कहूंगा कि मैंने अपना विकेट आसानी से गंवाया लेकिन मुझे अपनी अच्छी शुरुआत को शतक में बदलना चाहिए था. पर मैं टीम की जीत में योगदान देकर खुश हूं.

अय्यर ने कहा, ‘यह वास्तव में अच्छा है कि मैंने लगातार दो मैचों में अर्धशतक जमाए लेकिन मुझे इन्हें शतक में तब्दील करना चाहिए था क्योंकि मैंने अच्छी शुरुआत की थी. आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस तरह की शुरुआत हमेशा नहीं मिलती है तथा अधिक से अधिक अर्धशतक को शतक में बदलने से फायदा मिलता है. मेरे पास आज इसका अच्छा मौका था.’

अय्यर ने कहा कि वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘यह बल्लेबाजी करने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थानों में से एक है. आपको मुश्किल परिस्थितियों में क्रीज पर उतरना पड़ सकता है. यदि विकेट जल्दी गिर गया तो आपको जल्दी क्रीज पर उतरना पड़ेगा और पारी संवारने की भूमिका निभानी पड़ेगी.’

अय्यर ने कहा, ‘इसके साथ ही जब पहले विकेट के लिए अच्छी साझेदारी निभाई जाती है तो फिर आपको उसी को आगे बढ़ाना पड़ता है. मुझे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बड़ा आनंद आ रहा है.’

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.