कभी ईद कभी दीवाली की एक्ट्रेस शहनाज गिल ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ट्रेंडी और स्टाइलिश चोकर से पूरा किया।

शहनाज गिल बी-टाउन इंडस्ट्री की सबसे फैशनेबल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनका हर अंदाज फैंस के दिलों पर वार करता है। शहनाज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।उनकी तस्वीरें और रील पलक झपकते ही वायरल हो जाती हैं और प्रशंसक उसकी तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में शहनाज ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीर फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के फोटोशूट के दौरान की हैं।
फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. वह प्रिटेंड ग्रीन गाउन पहने हुए हैं, बालों को जूड़ा में बांधा हुआ है, इस गाउन पर व्हाइट नेट एमब्रॉएडरी कमाल की है. जो उनके लुक में चार चांद लगा रही है. ग्लैमरस अंदाज में शहनाज अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं. इस आउटफिट में शहनाज बेहद बिंदास लग रही हैं.
कुछ फोटोज में शहनाज अपना फिगर भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. पिछले कुछ दिनों में उन्होंने अपने वजन कम कर स्लिम फिगर पाया है. फोटोशूट पर फैंस पूरी तरह फिदा दिख रहे हैं. कोई उफ्फ ब्यूटी तो कोई शाहनाज को गार्जियस बुला रहा है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से निकलकर अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. शहनाज, सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली से’बॉलीवुड डेब्यू करेंगी. सलमान और शहनाज के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है. साथ ही एक्ट्रेस फोटोशूट, कमर्शियल आदि में भी खूब बिजी है.