डेविड वार्नर पर आजीवन ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान बनने से प्रतिबंधित कर दिया गया है. एलन बोर्डर का मानना है कि उनपर कुछ ज्यादा ही कठोर कार्रवाई की गई है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम के पूर्व कप्तान एलन बोर्डर का मानना है कि बॉल टेंपरिंग मामले में डेविड वार्नर पर लगा प्रतिबंध अब हट जाना चाहिए. वार्नर को ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान बनने का मौका मिलना चाहिए. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वार्नर को आजीवन कप्तानी करने से प्रतिबंधित कर चुकी है. यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि वो ही इस पूरे प्रकरण के मास्टरमाइंड थे. साल 2018 में सामने मामले में तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था. जबकि गेंद पर सेंडपेपर का इस्तेमाल कर उसे खराब करने की कोशिश करने वाले कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने प्रतिबंध लगा था.
वार्नर पर कठोर कार्रवाईकी गई
वार्नर और स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई टीम में सफल वापसी करे तीन साल का वक्त बीच चुका है. ऐसे में वार्नर काे टीम का नया कप्तान बनाए जानें की मांग उठ रही है. एलन बोर्ड ने कहा, “यह एक बेहद कठोर जुर्माना लगाया गया है. उन्हें अब इससे मुक्त कर देना चाहिए. वो अपनी सजा भुगत चुके हैं. हमें पता है हर दूसरी टीम ऐसा ही कर रही है जो हमने उन्हें करते हुए पकड़ा है. अगर सभी कप्तान अपने दिल पर हाथ रखकर कहेंगे कि हम ऐसा कुछ भी नहीं कर रहे हैं तो वो झूठ बोल रहे हैं. जो प्रतिबंध इन लड़कों पर लगे वो अपराध से कहीं ज्यादा थे.
गेंद को स्विंग कराने के लिए ये जरूरी
एलन बोर्डर ने आगे कहा, “अगर आप गेंद काे हाथ में लेते हो और उसे स्क्रैच करते हो. लगातार ऐसा करते रहने से एक समय के बाद वो रिवर्स स्विंग होने लगेगी. इसमें गलत क्या है. अगर आप एक फ्लैट विकेट पर गेंदबाजी करोगे तो आपको विकेट निकालने के लिए कुछ ना कुछ तो चाहिए ही. स्कोर बढ़ता चला जाएगा. एक फ्लैट विकेट पर अच्छे बल्लेबाज को आउट करना मुश्किल होता है. ऐसे में हम आज के वक्त में नतीजा देने वाली विकेट बनाने में लगे हैं.