आज की ताजा खबर बिहार राज्य वीडियो

बिहारः छपरा जिले में बड़ा हादसा, अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन मंजिला मकान ढहा, एक ही परिवार के पांच की मौत

बिहार के छपरा में रविवार को अचानक एक घर में कई विस्फोट होने से इलाका दहल उठा। बताया जाता है कि खैरा थाना इलाके में नगरा खैरा थाना के खोढाईबाग गांव में यह ब्लास्ट हुआ है। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई।

बिहार में अवैध तरीके से संचालित पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर बिहार के छपरा जिले में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार छपरा जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग इलाके में गैरकानूनी तरीके से चोरी-छिपे पटाखा निर्माण का काम चल रहा था। आज दोपहर यहां रुक-रुक कर धमाका होना शुरू हुआ। जिससे तीन मंजिला मकान ढह गया। धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई। अभी कई और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जाता है कि खोदाईबाग गांव में रविवार सुबह करीब 11.45 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार 5 लोगों की मौत और 5 के घायल होने की बात कही जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 10 लोगों के मलबे में दबे होने की भी जानकारी सामने आ रही है। बताया गया कि धमाका इतना जोरदार था कि यह फैक्ट्री जिस तीन मंजिला मकान में चलाई जा रही थी, वह पूरी तरह ध्वस्त हो गया।

धमाका इतना तेज था कि तीन किमी दूर तक सुनी गई आवाज-

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था की आवाज करीब 3 किमी दूर तक सुनी गई। ब्लास्ट खोदाईबाग गांव के मस्जिद के पास स्थित मोहम्मद रेयाजू मियां के घर में हुआ है। लोगों के मुताबिक रेयाजू मियां आतिशबाजी के लिए पटाखे बनाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में पटाखा बनाने की यह फैक्ट्री गैरकानूनी तरीके से चलाई जा रही थी।

खैरा थाना क्षेत्र में पहले भी हो चुकी है ब्लास्ट की घटना-

कुछ लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी खैरा थाना क्षेत्र में बम बनाने के दौरान विस्फोट हो चुका है। इससे पहले खोदाई बाग के ओलहनपुर में दो बार बम विस्फोट हो चुका है। यहां करीब 12 अवैध पटाखा फैक्ट्रियां हैं। ब्लास्ट का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि किस तरह पटाखों और वहां रखे बारूद में ब्लास्ट के बाद पूरा मकान ढह गया।

जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा, सभी मृतक आपस में रिश्तेदार-

धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद वरीय अधिकारियों को हादसे की सूचना दी गई। छपरा सदर के डीएसपी मुनेश्वर सिंह ने बताया कि जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। मृतकों की पहचान साबिर अली (22) पिता रहमतुल्लाह मियां, मुलाजिम (35) पिता रहमतुल्लाह मिया, सहजाद (5) पिता मुलाजिम, अमीना खातून (55 वर्ष) पति रहमतुल्लाह और यास्मीन (8 वर्ष) पिता मुलाजिम हैं। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.