आज की ताजा खबर उत्तर प्रदेश राज्य

योगी सरकार ने दी उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत; यूपी में सस्ती हुई बिजली,7 रुपये के टैरिफ को भी किया खत्म,जानें नई दर

यूपी में सरकार नई बिजली दरें जारी कर दी हैं। नई दरों के मुताबिक अब अधिकतम बिजली 6.50 रुपए प्रति यूनिट की होगी। सरकार ने 7 रुपए का स्‍लैब वापस ले लिया है। ग्रेटर नोएडा में 10 फीसदी की कमी की गई है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बिजली की नई दरें जारी करते हुए उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत दी है. यूपीईआरसी ने साल 2022-23 के लिए बिजली के नए टैरिफ की घोषणा की. नए टैरिफ में योगी सरकार ने 7 रुपए के स्‍लैब को भी वापस ले लिया है. सरकार के इस कदम से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है. नए टैरिफ दरों के मुताबिक इस साल बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. वहीं आयोग ने अधिकतम स्लैब सीमा को कम किया है. अब 500 यूनिट से ज्यादा उपभोग होने पर भी उपभोक्ताओं को 7 की जगह 6.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से ही बिल देना होगा.

सीटीडी इंडिया समाचार के मुताबिक नई दरों के 300 यूनिट से ऊपर बिजली खर्च करने पर अधिकतम साढ़े 6 रुपए दर होगी। 151 से 300 यूनिट तक 6 रुपए, 101 से 150 यूनिट तक साढ़े 5 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। 

घरेलू बीपीएल बिजली 3 रुपए प्रति यूनिट की दर से मिलेगी। यूपी विद्युत नियामक आयोग प्रदेश के 1.20 करोड़ गरीब उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत दी है। पहले इन उपभोक्‍ताओं से 3.35 रुपए टैरिफ चार्ज किया जाता था। अब वे सिर्फ 3 रुपए टैरिफ देंगे। शर्त यह रहेगी कि वे एक किलोवॉट 100 यूनिट के अंदर रहेंगे।

यूपी राज्‍य विद्युत उपभोक्‍ता परिषद के अध्‍यक्ष अवधेश वर्मा ने एक न्‍यूज 18 से बात करते हुए बताया कि दूसरा महत्‍वपूर्ण फैसला यह किया गया कि शहरी घरेलू उपभोक्‍ता के लिए अधिकतम 7 रुपए के स्‍लैब को खत्‍म कर दिया गया है। एक तरह से साढ़े 6 रुपए से ऊपर कोई चार्ज नहीं लगेगा। ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू उपभोक्‍ता अभी तक छह रुपए अधिकतम देते थे अब वे 5.50 रुपए से अधिक नहीं चुकाएंगे। 

इसके अलावा नोएडा पॉवर कंपनी क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा में दरों में 10 फीसदी की कटौती की गई है। कंपनी पर सरप्‍लस निकल रहा था। 5 लाख उपभोक्‍ताओं को इसका लाभ मिलेगा। अवधेश वर्मा ने दावा किया कि बिजली कंपनियों पर प्रदेश के उपभोक्‍ताओं का फिर एक बार 3 हजार करोड़ रुपए निकल गया। पहले 220045 हजार करोड़ निकल था। अब तीन हजार करोड़ और निकल गया। अवधेश वर्मा ने बताया कि नियामक आयोग ने यह भी साफ किया है कि स्‍मार्ट मीटर लगाने का बोझ उपभोक्‍ताओं पर नहीं आया आएगा। 

ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्‍ताओं से ली जाएगी ये दर 

ग्रामीण क्षेत्र में शून्‍य से 100 यूनिट तक की बिजली 3.35 रुपए प्रति यूनिट 
-ग्रामीण क्षेत्र में 101 से 150 यूनिट तक की बिजली 3.85 रुपए की प्रति यूनिट 
-ग्रामीण क्षेत्र में 151 से 300 यूनिट तक की बिजली 5 रुपए प्रति यूनिट 
-ग्रामीण क्षेत्र में 300 यूनिट से ऊपर की बिजली 5.50 रुपए प्रति यूनिट की दर से

शहरी क्षेत्र में उपभोक्‍ताओं से ली जाएगी ये दर 

-शून्‍य से 150 यूनिट तक 5.50 रुपए प्रति यूनिट
-151 से 300 यूनिट तक 5.50 रुपए प्रति यूनिट 
-151 से 300 यूनिट तक 6.00 रुपए प्रति यूनिट 
-300 यूनिट से ऊपर 6.50 रुपए प्रति यूनिट 

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.